फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मुल्क' से लेकर इरफान खान तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Fri, 03 Aug 2018 08:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 3rd august 2018
मुल्क
पाकिस्तान में बैन हुई 'मुल्क'

ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मुल्क' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है लेकिन इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। जिसके बाद फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पाकिस्तान के दर्शकों से कहा कि वो चाहते थे कि लोग इसे लीगली देखें लेकिन अगर आपको जरूरी लगता है तो आप इसे गैर कानूनी रूप से देखें। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि बैन के बावजूद लोग इस फिल्म को देख ही लेंगे।

पढ़ें: रिलीज से पहले पाकिस्तान में बैन हुई 'मुल्क', वजह जानकर हैरान हुए मेकर्स, की अपील
entertainment top news 3rd august 2018
कमल हासन

कमल हासन की फिल्म के खिलाफ याचिका
इन दिनों एक के बाद एक फिल्म पर रोक लगाने की मांग हो रही है। जिसके बाद मामला कोर्ट तक जा रहा है। 'फन्ने खां' और 'मुल्क' पर विवाद थमा भी नहीं था कि अब एक और फिल्म विवादों में फंसती दिख रही है। जी हां, कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ की रिलीज रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

पढ़ें: कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' की रिलीज पर विवाद, इस फिल्म कंपनी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

entertainment top news 3rd august 2018
आमिर खान और इमरान खान

इमरान के न्योते पर बोले आमिर
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। चर्चा थी कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को भी निमंत्रण भेजा है। अब इस मामले पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है।

पढ़ें: इमरान खान की ताजपोशी के न्यौते पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, जवाब आप भी जान लें

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 3rd august 2018
पलटन
अभिषेक बच्चन पर भड़के जेपी दत्ता
जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़ मौजूद रहे। पहले इस फिल्म में अभिषेक बच्चन रोल करने वाले थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने किनारा कर लिया। बस फिर क्या था ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब निर्देशक जेपी दत्ता से अभिषेक बच्चन को लेकर सवाल पूछा गया तो वो भड़क उठे।

पढ़ें: इस वजह से मजबूर होकर बनाई गई 'पलटन', अभिषेक का नाम सुनकर भड़के जेपी दत्ता
विज्ञापन
entertainment top news 3rd august 2018
सुनील ग्रोवर
'गुत्थी' का जन्मदिन आज
एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ कॉमेडी शो 'धन धना धन' में नजर आए थे। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'स्त्री' में दिखेंगे। यह फिल्म 31 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी। वहीं सुनील ग्रोवर के खाते में सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी है जिसमें वो सलमान के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।

पढ़ें: 'गुत्थी' से पंगे के बाद डूबा कपिल शर्मा का करियर, इस वजह से फ्लाइट में जूता फेंककर मारा था
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed