फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे से लेकर रुपाली गांगुली तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Mon, 06 Aug 2018 09:03 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 6th august 2018
सोनाली बेंद्रे
कैंसर के चलते बाल्ड हुईं सोनाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इसी बीच सोनाली ने अपने दोस्तों के साथ एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि सोनाली ने अपने सारे बाल कटवा लिए हैं। इससे पहले सोनाली ने अपने छोटे बालों वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे से मिलने पहुंचे ऋतिक रोशन, इलाज के चलते मुंडवा लिया पूरा सिर
'फ्रेंडशिप डे' पर सोनाली बेंद्रे ने शेयर की नई तस्वीर, डाली ऐसी पोस्ट जो कर देगी भावुक 
entertainment top news 6th august 2018
रुपाली गांगुली
रुपाली ने बताई हमले की पूरी वारदात
'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम मोनिशा यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर बीते शनिवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। मौके से फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद रुपाली ने अपनी आप बीती सुनाई। बताया जा रहा है हादसे वक्त रुपाली का बेटा भी उनके साथ था।

पढ़ें: रुपाली गांगुली पर हमले के समय कार में था उनका 5 साल का बेटा, सोशल मीडिया पर बयां की आपबीती
 
entertainment top news 6th august 2018
कारवां
'कारवां' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 3 बड़ी फिल्में 'फन्ने खां', 'कारवां' और 'मुल्क' रिलीज हुईं। कलेक्शन की बात करें तो इरफान खान की 'कारवां' और ऋषि कपूर की 'मुल्क' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही, हालांकि दूसरे दिन के कलेक्शन में इरफान खान की 'कारवां' ने बाजी मार ली। माना जा रहा माउथ पब्लिसिटी के जरिए फिल्म की कमाई में बढ़त हो सकती है।

पढ़ें: ऋषि कपूर और ऐश्वर्या की फिल्म को पीछे छोड़ आगे निकली इरफान की कारवां, 2 दिन में कमाए इतने करोड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 6th august 2018
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका और निक का नया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका और निक की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पार्टी एंज्वॉय कर रहे हैं।

पढ़ें: नाइट क्लब में एक-दूसरे को Kiss करते स्पॉट हुए प्रियंका और निक, Video हो रहा वायरल

विज्ञापन
entertainment top news 6th august 2018
आदित्य नारायण

आदित्य नारायण का जन्मदिन आज
सिंगर, एक्टर और होस्ट आदित्य नारायण ने महज 4 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई हिंदी फिल्मों के सुपरहिट गाने गाए हैं। आदित्य ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है। सुभाष घई ने साल 1995 में आदित्य नारायण को पहली बार देखा था जब वह 'लिटिल वंडर्स' ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद सुभाष घई ने उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए साइन कर लिया था। इस वक्त आदित्य नारायण रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग कर रहे हैं।

पढ़ें: ऐसे बदनाम हुआ मशहूर सिंगर का बेटा, कभी एयरपोर्ट पर की गाली गलौज तो कभी लड़की ने जड़ा थप्पड़
छोटी सी उम्र में पिता की राह पर चल पड़े थे आदित्य नारायण,4 फिल्मों के बाद ठप्प हो गया एक्टिंग करियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed