सब्सक्राइब करें

चुनाव में 'जीत' से करीब आया देओल परिवार, पहली बार बहन एशा ने सनी देओल के लिए किया ये ट्वीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 25 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
esha deol congratulate her mother hema malini and brother sunny deol for won in loksabha election
sunny deol - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को शानदार जीत मिली है । पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं । वहीं सनी देओल ने भी गुरदासपुर से जीत हासिल की है । सनी देओल ने पहली बार चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से सुनील जाखड़ को मात दी है । 

 
Trending Videos
esha deol congratulate her mother hema malini and brother sunny deol for won in loksabha election
Esha Deol, Radhya - फोटो : social media
सनी देओल की जीत पर उनकी सौतेली बहन एशा देओल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है । एशा ने लिखा, 'आप पर गर्व है । वाह क्या 'जीत' है ।' बता दें कि 'जीत' सनी देओल की फिल्म का नाम भी है । इसके अलावा सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी को भी मथुरा से दूसरी बार जीत मिली है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
esha deol congratulate her mother hema malini and brother sunny deol for won in loksabha election
सनी देओल
एशा ने अपने ट्वीट में हेमा मालिनी और पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है । उन्होंने सभी को अपने ट्वीट में टैग किया । चुनाव के बाद देओल परिवार में करीबियां देखने को मिली हैं । बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल, हेमा मालिनी और उनकी बेटियों से बात नहीं करते । 
 

 
esha deol congratulate her mother hema malini and brother sunny deol for won in loksabha election
sunny deol - फोटो : instagram
दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया । यहां तक कि एशा देओल और अहाना देओल की शादी में भी ये दोनों भाई नहीं पहुंचे थे । ऐसे में एशा का अपने सौतेले भाई को बधाई देना बड़ी बात है । वहीं बॉबी देओल ने भी अपने बड़े भाई सनी देओल को बधाई दी है । उन्होंने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप पर गर्व है ।'
 

 
विज्ञापन
esha deol congratulate her mother hema malini and brother sunny deol for won in loksabha election
sunny deol pm modi
इसके अलवा धर्मेंद्र ने भी अपनी पत्नी और बेटे को ट्वीट कर बधाई दी । उन्होंने लिखा, 'हेमा तुम्हें बधाई, हमें मदर इंडिया से प्यार है । हमने बिकानेर और मथुरा में खुद को साबित किया है ।' वहीं बेटे धर्मेंद्र के लिए लिखा, 'फकीर बादशाह मोदी जी और धरती पुत्र सनी देओल को बधाई । अच्छे दिन यकीनन आएंगे ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Always proud of you Bhaiya 🤗♥️

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed