फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: कार्तिक के धमाल पर टिकी सबकी नजर, अनन्या के डेब्यू को लेकर सरगर्मी, साथ में दिखेगा मैजिक श्रीवल्ली

Mon, 30 May 2022 04:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 30 May 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Everything you wanted to know about iifa 2022 performances and acts Kartik aaryan ananya pandey shahid Kapoor salman khan
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा के सबसे बड़े मेले यानी आईफा अवार्ड्स का काउंटडाउन शुरू हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर होने जा रहे इस पुस्कार समारोह के टिकटों की बिक्री में फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद खासा उछाल देखा जा रहा है। पुरस्कार समारोह में वैसे तो शाहिद कपूर और नोरा फतेही भी नाचने वाले हैं लेकिन इस बार के आईफा अवार्ड्स की शाम कार्तिक आर्यन के नाम रहने वाली है। और, उससे एक दिन पहले होने वाली संगीतभरी शाम यानी आईफा रॉक्स में इस बार सबकी नजरें तलाशेंगी मशहूर संगीतकार देवी श्री प्रसाद को जो मंच पर अपने डांस से भी खूब कमाल करते हैं। इस साल के आईफा अवार्ड्स का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ भी है।

Everything you wanted to know about iifa 2022 performances and acts Kartik aaryan ananya pandey shahid Kapoor salman khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान करेंगे मेजबानी
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवार्ड्स इस साल यस आईलैंड पर 2 जून से 4 जून तक आयोजित होने वाले हैं। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारों के नामों की अब तक इस समारोह में शामिल होने और वहां कमाल धमाल करने की मंजूरी मिल चुकी है। आईफा पुरस्कारों का ये 22वां आयोजन होगा और इसकी मंच पर मेजबानी इस बार सलमान खान को करनी है। उनकी मदद के लिए मंच पर अभिनेता रितेश देशमुख और टीवी होस्ट मनीष पॉल भी मौजूद रहेंगे। ये मुख्य पुरस्कार समारोह 4 जून को होगा।

Everything you wanted to know about iifa 2022 performances and acts Kartik aaryan ananya pandey shahid Kapoor salman khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

4 जून की शाम कार्तिक के नाम
मुख्य आईफा पुरस्कारों में अपनी प्रस्तुतियों के लिए जिन फिल्मी कलाकारों ने अपनी सहमति दे दी है, उनमें कार्तिक आर्यन का नाम अव्वल नंबर है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शोहरत दुबई में भी खूब है और अबू धाबी के सिनेमाघरों में भी फिल्म के शोज हाउसफुल रहे हैं। कार्तिक के अलावा 4 जून की शाम शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही के रंग में भी रंगेगी। अनन्या पांडे का ये लाइव स्टेज परफॉर्मेंस डेब्यू भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Everything you wanted to know about iifa 2022 performances and acts Kartik aaryan ananya pandey shahid Kapoor salman khan
हनी सिंह, नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

आईफा रॉक्स में डीएसपी का डांस
मुख्य पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले आईफा अवार्ड्स 2022 के तहत 3 जून की शाम संगीत की महफिल के नाम रहेगी। आईफा रॉक्स के नाम से हर साल होते रहे इस संगीत आयोजन में इस साल दर्शकों की निगाहें सबसे ज्यादा देवी श्री प्रसाद को तलाशेंगी। पता चला है कि अपनी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के गाने ‘तेरी झलक अशर्फी.. ’ पर वह नृत्य प्रस्तुति भी देने वाले हैं। इसके अलावा शो में तनिष्क बागची, गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली व असीस कौर भी अपने सुरों की सरगम सजाएंगे। इस शाम की मेजबानी फराह खान और अपारशक्ति खुराना को मिली है।

विज्ञापन
Everything you wanted to know about iifa 2022 performances and acts Kartik aaryan ananya pandey shahid Kapoor salman khan
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta

इन सितारों ने भी दी मंजूरी
आईफा अवार्ड्स 2022 में शामिल होने के लिए जिन सितारों की मंजूरी मिल चुके होने की जानकारी दी गई है, उनमें शामिल हैं, मिथुन चक्रवर्ती, बोनी कपूर, माधुरी दीक्षित, लारा दत्ता, तमन्ना भाटिया, नरगिस फखरी, बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और सान्या मल्होत्रा। उर्वशी रौतेला भी वहां अपनी नई फिल्म का प्रचार करने पहुंच रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed