फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदर की गलत आदतों के कारण प्रेग्नेंट वाइफ ने छोड़ा था, अब पति और ईशा के रिश्ते का बताया सच

Tue, 01 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
ex wife sonal kanarika says Inder Kumar Could Not Forget Isha Koppikar
इंदर कुमार

इंदर कुमार के पार्थिव शरीर का 29 जुलाई को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंदर सलमान खान के काफी करीब थे लेकिन वो इंदर के फ्यूनरल में नजर नहीं आए। कुछ टीवी एक्ट्रेस को ही उनके फ्यूनरल में देखा गया। इंदर के जाने के बाद उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी सावना अकेले रह गए हैं।

ex wife sonal kanarika says Inder Kumar Could Not Forget Isha Koppikar
इंदर कुमार

स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में इंदर कुमार की एक्स वाइफ सोनल कारिया ने इंदर की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। सोनल इस समय अमरावती में हैं और अपने पति दीपेश और बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। इंदर और सोनल की भी एक बेटी खुशी है। जो सोनल के पिता के पास रहती है।

ex wife sonal kanarika says Inder Kumar Could Not Forget Isha Koppikar
इंदर कुमार

दूसरी बेटी राशि सोनल और दीपेश की है। इंदर से शादी टूटने के बारे में सोनल ने कहा, 'वो ईशा कोपिकर को भूल नहीं पाया था। शायद ये पहले प्यार का असर था। वो कई बार मुझसे कहता था कि मैं ईशा से मिलने जा रहा हूं। मैं उससे कहती थी कि उसे घर पर ही बुला लो लेकिन वो नहीं मानता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ex wife sonal kanarika says Inder Kumar Could Not Forget Isha Koppikar
इंदर कुमार

सोनल ने कहा, 'हमारे डिवॉर्स के बाद भी वो शायद ईशा के टच में था। वो कभी कुछ बोलता नहीं था लेकिन मुझे दिखता था कि वो ईशा को भुला नहीं पा रहा है। ये सब मैंने शादी के समय भी सुना था लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया था।'

विज्ञापन
ex wife sonal kanarika says Inder Kumar Could Not Forget Isha Koppikar
इंदर कुमार

सोनल ने आगे कहा, 'उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की आदत थी। ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था। मैंने उसे रोकने की हर कोशिश कर ली थी लेकिन वो नहीं माना। वो काफी फ्रस्ट्रेट रहता था। क्योंकि उसके पास फिल्में नहीं थीं और वो अपनी ही दुनिया में खोया रहता था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed