फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: झप्पी के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान ने ऋतिक को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- अब दुनिया के सामने...

Fri, 10 Jan 2025 05:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

Hrithik Roshan Birthday: अभिनेता ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने उनके लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Ex wife Sussanne Khan extends wishes on Hrithik Roshan Birthday says best of your personality starts now
सुजैन खान, ऋतिक रोशन व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन के लिए आज दोहरी खुशी का मौका है। एक तो उनका जन्मदिन है। दूसरा, आज उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई है। दरअसल, अभिनेता को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर का ऋतिक ने खूब जश्न मनाया। इस जश्न में उनके करीबी दोस्तों, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। साथ ही सुजैन ने सोशल मीडिया पर भी खूबसूरत नोट लिखा है। 

Ex wife Sussanne Khan extends wishes on Hrithik Roshan Birthday says best of your personality starts now
ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी के मौके में शामिल हुईं सुजैन
सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ऋतिक के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, सुजैन खान ने लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत मुबारक  हो Rye, प्यार भरी झप्पी,  और 'कहो ना... प्यार है' के 25 साल पूरे होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह जश्न का मौका है। मुझे पता है कि आपके टैलेंट और व्यक्तित्व का शानदार सफर अब शुरू हुआ है। दुनिया के सामने अब आपका बेस्ट टैलेंट सामने आएगा'।

Ex wife Sussanne Khan extends wishes on Hrithik Roshan Birthday says best of your personality starts now
जायेद खान ने शेयर की ये तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

जायेद खान ने लिखा पोस्ट
ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सुजैन खान के भाई जायेद खान ने भी स्पेशल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई डुग्गू! एक ऐसे इंसान, जिसका मैं कायल हूं और तारीफ करते नहीं थकता, जिसमें कमाल की इच्छाशक्ति है। मैं हर काम में आपकी सलाह लेता हूं और वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। आपके लिए यह साल और आने वाले साल खूब तरक्की वाले रहें और आपका नाम रौशन होता रहे। खूब सारा प्यार। हमेशा इतने ही दयालु बने रहना'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex wife Sussanne Khan extends wishes on Hrithik Roshan Birthday says best of your personality starts now
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा आजाद ने उड़ेला प्यार
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उनके लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माय लव! खुशियां और रौशनी हमेशा आपको घेरे रहें'। सबा ने ऋतिक के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।  उनके पोस्ट पर सबा पटौदी ने कमेंट कर बधाई लिखी है और दोनों को दुआएं दी हैं। इसके अलावा फैंस भी दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

विज्ञापन
Ex wife Sussanne Khan extends wishes on Hrithik Roshan Birthday says best of your personality starts now
ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

2000 में हुई थी ऋतिक की शादी
ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। 14 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में इनका तलाक हो गया। कपल के दो बेटे हैं। तलाक के बाद ऋतिक जहां सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं सुजैन खान की जिंदगी में अर्सलान गोनी की एंट्री हो चुकी है। हालांकि, राहें जुदा होने के बाद भी ऋतिक और सुजैन के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। अक्सर एक-दूसरे की खुशी के मौके पर दोनों शामिल होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed