रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' अलगे साल रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हाल में ही फिल्म के सेट से सुपरस्टार रजनीकांत की एक फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में रजनीकांत रोबोट चिट्टी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म '2.0' में ऐसा होगा रजनीकांत का लुक, लीक हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत की ये तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है जिसे एक डांस सिक्वेंस की शूटिंग के दौरान लिया गया। इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में हुई जिसे एमी जैक्सन और रजनीकांत पर फिल्माया गया है। कुछ दिनों पहले दोनों की एक और तस्वीर सामने आई थी, जिसमें दोनों एक साथ डांस करते नजर आ रहे थे।
पढ़ें: 2.0 में अक्षय के खतरनाक लुक के बाद फैली खबर निकली झूठ, ये है असली सच
इससे पहले फिल्म में अक्षय कुमार का लुक रिलीज किया गया था, जिसमें मिस्टर खिलाड़ी डरावने दिख रहे हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म '2.0' अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं
इससे पहले एक सूत्र ने खुलासा किया था कि फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका नेगेटिव नहीं है, बल्कि उनके कैरेक्टर को केवल क्रूर दिखाया गया है। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म में सच्चाई के लिए लड़नेवाले की भूमिका में है।
पढ़ें: म्यूजिक लांच से पहले 2.0 का नया धमाका, नए लुक में दिखे रजनीकांत, अक्षय और एमी
इससे पहले फिल्म '2.0' में मुख्य भूमिका निभा रही एमी जैक्सन ने बताया था कि फिल्म से विलेन के हिस्सों को उसी समय हटा दिया गया था जब कमल हासन को यह रोल ऑफर किया गया। अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद, उन सभी हिस्सों को हटा दिया गया जो नेगेटिव थे।
पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगा रहीं आग, देखे बगैर नहीं रह पाएंगे आप