{"_id":"636615ca71014374387ee145","slug":"exclusive-mukesh-khanna-reveals-if-siddhant-chaturvedi-becoming-shaktimaan-in-film-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shaktimaan Exclusive: सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर की ये है सच्चाई, मुकेश खन्ना ने कही खरी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shaktimaan Exclusive: सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘शक्तिमान’ बनने की खबर की ये है सच्चाई, मुकेश खन्ना ने कही खरी बात
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म स्टूडियो सोनी पिक्चर्स ने जब से भारतीय मनोरंजन जगत के दो कालजयी किरदार भीष्म पितामह और शक्तिमान करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना से हाथ मिलाया है, इस साझेदारी की मेगा बजट फिल्म ‘शक्तिमान’ के लीड किरदार को निभाने वाले कलाकारों को लेकर कयासों का दौर जारी ह। मुकेश खन्ना ने ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में न सिर्फ इन कयासों पर बात की बल्कि ये भी बताया कि ये फिल्म दरअसल एक फ्रेंचाइजी है और उनका सोनी पिक्चर्स से इस बारे में तीन फिल्मों का करारा हुआ है।
2 of 4
शक्तिमान में मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब से मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की घोषणा की है तब से फिल्म के किरदार को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 'शक्तिमान' के रूप में कभी रणवीर सिंह का नाम चर्चा में आता है तो कभी सिद्धांत चतुर्वेदी का। ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव मुलाकात में मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि अभी तक इस किरदार के लिए हमारी तरफ से किसी भी कलाकार को फाइनल नहीं किया गया है। उन्होंने इस फिल्म के तमाम दूसरे पहलुओं पर भी विस्तार से बात की।
3 of 4
शक्तिमान, सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'शक्तिमान' के किरदार के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम कहां से खबरों में आया, ये पूछने पर मुकेश खन्ना जोर देकर कहते हैं, ‘सब लोग अपने अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं लेकिन हमने अभी किसी को फाइनल नहीं किया है। हमने अभी सिर्फ इस बात की घोषणा की है कि हम 'शक्तिमान' फिल्म को तीन पार्ट में बना रहे हैं। बड़े स्तर पर फिल्म बन रही है और शक्तिमान को बनाने वाले सोनी पिक्चर्स है, जिन्होंने 'स्पाइडर मैन' जैसी फिल्में बनाई हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शक्तिमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनके मन में इस किरदार को लेकर क्या किसी खास कलाकार का नाम है, इस बारे में पूछने पर मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘सब चीजें समय आने पर धीरे धीरे बताई जाएंगी। अभी इस फिल्म पर बोलने के लिए मेरे पास अधिकार नहीं है। यह अच्छी बात है कि लोग अनुमान लगाते रहे हैं और इसी बहाने फिल्म की चर्चा हो रही है। लोग तो यहां तक लिख रहे कि मुकेश खन्ना ये सब ऐसे ही बोल रहे हैं, 'शक्तिमान' नहीं बनने वाला है। अब लोगों को कैसे बताऊं कि इस बारे में हम अभी कुछ बोल नहीं सकते हैं क्योंकि यह छोटी मोटी फिल्म नहीं है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।