फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: बेहद फिल्मी है फहाद- नजरिया की लव स्टोरी, फिल्म के सेट पर अनोखे ढंग से किया था प्रपोज

Sun, 21 Aug 2022 07:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 21 Aug 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Fahadh Faasil Nazriya Nazim Know about Pushpa actor and his wife love story on their wedding anniversary
फहद फाजिल, नजरिया नाजिम - फोटो : social media

पुराने जमाने से प्यार को लेकर एक कहावत चली आ रही है। कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। हमने फिल्मी पर्दे से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक कईं ऐसी प्रेम कहानियां देखी हैं, जिनमें दो प्यार करने वालों की उम्र में फासला होता है फिर भी दुनिया से लड़कर वह अपनी जिंदगियां एक-दूसरे के नाम कर देते हैं। आज हम आपके सामने एक ऐसी प्रेम कहानी बयां करने जा रहे हैं, जो उम्र के फासलों के बावजूद शादी की मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रही। हम बात कर रहे हैं, साउथ इंडस्ट्री के प्रचलित अभिनेता फहद फासिल और उनकी पत्नी नजरिया नाजिम की लव स्टोरी की। अपनी दमदार एक्टिंग से देश भर में प्रसिद्धि हासिल कर चुके अभिनेता फहद और उनकी पत्नी ने आज ही के दिन यानी 21 अगस्त 2014 को शादी की थी। इस खास मौके पर हम आपको इन दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Fahadh Faasil Nazriya Nazim Know about Pushpa actor and his wife love story on their wedding anniversary
फहद फाजिल, नजरिया नाजिम - फोटो : social media

ऐसे हुई पहली मुलाकात 
फहाद फासिल की तरह ही नजरिया नाजिम भी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। फहाद और नजरिया की पहली मुलाकात साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'बैंगलोर डेज' के सेट पर हुई थी। 'बैंगलोर डेज' में दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में  काम करते करते दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिल्म के सेट पर ही दोनों ने तय कर लिया था की अब वह अपनी जिंदगी एक-दूसरे के नाम कर देंगे।    

Fahadh Faasil Nazriya Nazim Know about Pushpa actor and his wife love story on their wedding anniversary
फहाद फासिल, नजरिया नाजिम - फोटो : social media

दोनों में 12 साल का फासला 
जब दोनों की मुलाकात हुई थी उस समय फहाद 32 साल के थे और नजरिया नाजिम केवल 19 साल की थीं। दोनों की उम्र में 12 साल का फासला था, लेकिन उम्र का यह फासला भी दोनों के प्यार को परवान चढ़ने से नहीं रोक सका। फहाद और नजरिया ने साल 2014 में ही सगाई कर ली थी और फिर इसी साल अगस्त में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने फिल्म के दौरान ही अपने रिश्ते का एलान कर दिया था, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म सुपरहिट साबित हुई और लोगों ने दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Fahadh Faasil Nazriya Nazim Know about Pushpa actor and his wife love story on their wedding anniversary
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम - फोटो : insta

नजरिया ने किया था फहाद को प्रपोज
'पुष्पा' और 'विक्रम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके फहाद फासिल की लव स्टोरी में अभिनेता ने नहीं बल्कि नजरिया ने उन्हें प्रपोज किया था। नजरिया ने उन्हें कुछ इस अंदाज में सबके सामने शादी के लिए पूछा कि वो उन्हें न नहीं कह पाए थे। दरअसल, हुआ कि एक दिन फिल्म के सेट पर शूटिंग करते हुए नजरिया, फहाद के पास चलकर गईं और उनसे कहा कि 'मैं उम्र भर आपका ख्याल रखूंगी।' नजरिया की यह बात सुनकर फहाद अचंभित रह गए थे क्योंकि नजरिया ने इससे पहले उनसे कभी इस बारे में बात नहीं की थी। लेकिन फिर वह नजरिया के इस अंदाज पर फिदा हो गए और न नहीं कह पाए। आज उनकी शादी को पूरे आठ साल हो गए हैं और दोनों में प्यार पहले दिन की तरह ही बेकरार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed