साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कश्मीर में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर सामंथा और विजय देवरकोंडा का एक्सीडेंट हो गया था। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी गया कि उनकी गाड़ी नदी में गिर गई थी। इस खबर ने दोनों के फैंस को परेशान कर दिया था। लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।
Fact Check: झूठी निकली सामंथा और विजय देवरकोंडा के एक्सीडेंट की खबर, सामने आई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर के वायरल होने के बाद अब फिल्म ट्रेंड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने सामंथा और विजय के एक्सीडेंट की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'फेक अलर्ट: कुछ रिपोर्ट्स चल रही हैं कि सामंथा और विजय देवरकोंडा फिल्म कुशी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। पूरी टीम कल हेदराबाद पहुंची है। इस टीम ने कश्मीर में अपने 30 दिन के शेड्यूलिंग को पूरा कर लिया है, जो सफल रही। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।'
Fake news alert :"There are few reports that #VijayDeverakonda and #Samantha were injured while shooting for #Kushi movie.There is no truth in this news.
The entire team returned to Hyd yesterday after successfully completing 30 days of shooting in Kashmir.Dont believe such news" pic.twitter.com/rqlkuHmW9H
क्या थी रिपोर्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक स्टंट सीन के दौरान सामंथा और विजय देवरकोंडा चोटिल हो गए। सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दोनों को लिद्दर नदी के किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर से गाड़ी से जाना था, लेकिन उनकी गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए। हैरानी की बात ये है कि रिपोर्ट में क्रू मेंबर का बयान दिया गया था, जिसने इस एक्सीडेंट को सच बताया था।
फिल्म 'कुशी' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2018 में आई फिल्म 'महानती' में साथ नजर आए थे।