मधुर आवाज की धनी रानू मंडल (Ranu Mondal) के मशहूर होते ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आईं। रानू मंडल ने यह भी बताया कि उनके पति सिनेमाजगत के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान (Feroz Khan) के घर में रसोइया थे। इस बीच रानू मंडल से जुड़ी कई खबरें वायरल हुई जिसमें सलमान खान से तोहफे के तौर पर 55 लाख का घर मिलने का दावा भी किया गया। वहीं अब रानू की एक और तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में दावा किया गया है कि रानू मंडल ने लता मंगेशकर के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया।
रानू मंडल ने लता मंगेशकर के साथ रिकॉर्ड किया गाना, जानें क्या है इस खबर और वायरल तस्वीर का सच?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर रानू की लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के साथ तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है। इस तस्वीर में रानू मंडल के सिर पर लता मंगेशकर हाथ रखकर आशीर्वाद देती हुई नजर आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर इस वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि रानू की प्रतिभा से प्रभावित होकर लता मंगेशकर ने रानू को बुलाया। इसके साथ ही गाना रिकॉर्ड किया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह तस्वीर असली है?
इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि इस तस्वीर को एडिट किया गया है। दरअसल, लता मंगेशकर और आशा भोंसले की एक तस्वीर को एडिट करके आशा की जगह रानू का चेहरा लगाया गया है। असल तस्वीर में आशा भोंसले को लता मंगेशकर आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर झूठी साबित हुई। रानू मंडल की आवाज की तुलना लता मंगेशकर की आवाज से की जा रही है। यहां तक कि इंटरव्यू के दौरान रानू ने कहा भी था कि वह रेडियो और कैसेट के जरिए लता मंगेशकर की आवाज सुनकर गाना गाना सीखती थीं।
रानू की इस तरह की तस्वीर वायरल होने की यह पहली घटना नहीं है। सलमान खान का एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में दावा किया गया था कि सलमान रानू की आवाज सुनकर रोने लगे। हालांकि इस तस्वीर की तरह सलमान का वीडियो भी एडिटड निकला। आपको बता दें, रानू मंडल ने अपना तीसरा गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
यह भी पढ़ें:- रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया तीसरा गाना, इस बार स्वैग में गाकर फैंस को कर दिया हैरान
इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज। इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं। ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है। इस गाने के ताजा वीडियो में रानू अलाप देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में 'आशिकी में तेरी' का म्यूजिक बज रहा है। रानू का यह वीडियो भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

कमेंट
कमेंट X