Fighter: बड़े पर्दे पर अभिनय का जलवा दिखाएंगे गजल गायक तलत अजीज, 'फाइटर' में इस भूमिका में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच अब खबर आ रही है कि वह बड़े पर्दे पर ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में उनके पिता की भूमिका में नजर आएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार तलत अजीज सिद्धार्थ आनंद की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा में ऋतिक रोशन के पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए गजल गायक ने कहा कि यह एक शानदार अनुभव था।
उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके और ऋतिक के बीच कुछ बहुत अच्छे और गर्मजोशी भरे दृश्य हैं। अजीज को यकीन है कि लोगों को उनकी और ऋतिक के बीच पिता-पुत्र की केमिस्ट्री पसंद आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता के साथ उनके दृश्यों में दीपिका पादुकोण भी थीं। गायक ने यह भी बताया कि उन्हें अभिनय के कई प्रस्ताव मिल रहे हैं और वह अपने संगीत और अभिनय के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बातचीत में उन्होंने साझा किया कि वह केवल उन्हीं एक्टिंग प्रोजेक्ट को चुनते हैं जो उनकी संवेदनाओं के अनुरूप हों और जिनके साथ वह न्याय कर सकें।
साथ ही, उन्होंने आगे बताया कि कई बार ऐसा भी हुआ जब उन्हें अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण अभिनय के प्रस्ताव ठुकराने पड़े। गायक ने कहा कि वह अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं और इस वजह से उन्हें एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि दोनों प्रोजेक्ट की तारीखें टकरा रही थीं।
बता दें कि फाइटर अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे भारत की पहली, हवाई एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख समेत कई और कलाकार भी हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक इस साल की शुरुआत में 15 अगस्त को सामने आया था।
Boney Kapoor: 'उन्हें ब्लैकआउट की समस्या हुई थी', श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा