{"_id":"611d043b8ebc3e79b36f99ae","slug":"famous-south-actor-jr-ntr-purchased-india-s-first-lamborghini-urus-graphite-capsule-worth-rupees-3-16-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूनियर एनटीआर ने खरीदी भारत की पहली Lamborghini urus graphite capsule कार, कीमत सुन सिर चकरा जाएगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूनियर एनटीआर ने खरीदी भारत की पहली Lamborghini urus graphite capsule कार, कीमत सुन सिर चकरा जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को आज कौन नहीं जानता। अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेमिसाल परफॉर्मेंस से इस कलाकार ने लाखों लोगों के दिलों को जीता है। उनकी कई फिल्में बॉक्सऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुईं हैं। साउथ के इस एक्टर की फिल्मों को भारत के कई हिस्सों में पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग के लिए जूनियर एनटीआर इन दिनों रूस में हैं। इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही महंगी और लग्जीरियस कार को खरीदा है। उनके द्वारा खरीदी गई ये कार भारत की पहली Lamborghini urus graphite capsule कार
है। ये एक लिमिटेड एडिशन है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। उनकी इस कार की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। जुनियर एनटीआर फिल्म की शूटिंग के कारण इस समय रूस में हैं। ऐसे में जब वो भारत में आएंगे उसके बाद ही वे इस कार को ड्राइव करने का आनंद उठा पाएंगे। इस कार के भीतर कई तरह की विशेषताएं मौजूद हैं।
उनकी इस कार को मैटर ब्लैक रंग का फिनिश दिया गया है। कार दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और स्टनिंग है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन उनके द्वारा खरीदी गई इस Lamborghini urus graphite capsule कार की कीमत 3.16 करोड़ रुपए है।
3 of 4
जूनियर एनटीआर
- फोटो : Social media
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। रूस के ब्रिस्क पेस में इस फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग चल रही है। आने वाले कुछ समय में टीम इस फिल्म को पूरा रूप दे देगी। उम्मीद है कि इस फिल्म को अक्टूबर 13, 2021 को थियेटर में रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जूनियर एनटीआर
- फोटो : Social media
इन सब के बीच जूनियर एनटीआर द्वारा खरीदी गई ये नई कार खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये कार लेम्बोर्गिनी का नया एडिशन है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कार का लुक काफी लग्जीरियस और खूबसूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।