फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#TheKashmirFiles: द कश्मीर फाइल्स देखकर लौटे लोगों ने अनुपम खेर से कहा- हम नहीं जानते थे कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ...

Mon, 14 Mar 2022 09:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Mar 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Fans lauds Anupam Kher acting in The Kashmir Files says we are not aware that all this happened to Kashmiri Pandits
#TheKashmirFiles - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अगर किसी फिल्म की जोरों शोरो से चर्चा है तो वो है विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स की। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। शुरुआत में केवल 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों की डिमांड के बाद अब देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। हर तरफ अनुपम खेर और पल्लवी जोशी की चर्चा हो रही है।

Fans lauds Anupam Kher acting in The Kashmir Files says we are not aware that all this happened to Kashmiri Pandits
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर #TheKashmirFiles ट्रेंड हो रहा है। फिल्म देख कर लौटे लोग इसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- जब एयरपोर्ट पर आपको 12-15 लोग बोलें, आपकी #TheKashmirFiles देखी। माफ कीजिएगा! हमें पता ही नहीं था कि कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ था। और फिर सिक्योरिटी कहे, खेर साहब! आपकी फिल्म ने दहला दिया। तो इसका मतलब है हमारी फिल्म लोगों के दिलों तक जा रही है।झकझोर रही है! जय हो!
 

Fans lauds Anupam Kher acting in The Kashmir Files says we are not aware that all this happened to Kashmiri Pandits
पीएम मोदी के साथ अभिषेक अग्रवाल,पल्लवी जोशी - फोटो : ट्विटर

पीएम मोदी ने भी की तारीफ
हाल ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी पीएम मोदी से मिले। पीएम मोदी ने मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई। विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fans lauds Anupam Kher acting in The Kashmir Files says we are not aware that all this happened to Kashmiri Pandits
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

कितना रहा है कलेक्शन
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

विज्ञापन
Fans lauds Anupam Kher acting in The Kashmir Files says we are not aware that all this happened to Kashmiri Pandits
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों का दर्द उजागर करती है फिल्म
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई कलाकार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed