{"_id":"6391c6f8279ece51f76e2126","slug":"farah-khan-shirish-kunder-wedding-anniversary-know-about-popular-choreographer-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farah Khan-Shirish Kunder: आठ साल बड़ी फराह के इश्क में दीवाने थे शिरीष, प्यार के इजहार के बाद कही थी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farah Khan-Shirish Kunder: आठ साल बड़ी फराह के इश्क में दीवाने थे शिरीष, प्यार के इजहार के बाद कही थी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फराह खान, शिरीष कुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने निर्देशन और कोरियोग्राफी के दम पर सभी को उंगलियों पर नचाने वाली फराह खान ने आज ही के दिन खुद से 8 साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की थी। भले ही दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना। तो चलिए जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई और किसने सबसे पहले शादी के लिए प्रपोज किया था।
2 of 4
शिरीष कुंदर, फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। इसके बाद शिरीष कुंदर की पहली मुलाकात फराह से फिल्म मैं हूं ना के सेट पर हुई थी। शिरीष ने जैसे ही फराह को देखा तो वह उनपर दिल हाल बैठे थे।
प्यार इस कदर परवान चढ़ा था कि सैलरी कम होने के बाद भी वह फराह संग काम करने के लिए राजी हो गए। फराह को इस बात का अंदाजा नहीं था कि शिरीष उनको मन ही मन चाहने लगे थे। दोनों की मैं हूं ना के सेट पर खूब लड़ाई होती थी। फिर एक दिन अचानक शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया। फराह खान को प्रपोज करते हुए शिरीष कुंदर ने कहा था- डार्लिंग यदि तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओं यहां से, मैं सिर्फ तुम्हें देखता हूं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बच्चों के साथ फराह खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया लेकिन आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के प्यार को समझा। दोनों में उम्र का फासला था। फराह जहां 32 साल की थीं तो वहीं शिरीष 25 साल के थे।लेकिन दोनों के बीच उम्र और धर्म की सीमा नहीं आई। करीब सात महीने डेटिंग के बाद गोवा में उन्होंने सगाई की थी। 2004 में उन्होंने तीन बार शादी की थी। पहले रजिस्टर्ड मैरिज की। फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों का निकाह हुआ। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं और ये कपल तीन बच्चों के माता-पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।