{"_id":"5cb8136ebdec222dcc578adf","slug":"fardeen-khan-speak-up-on-body-shamed-said-do-not-read-much-about-myself-these-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हो चुके फरदीन खान ने चुप्पी तोड़ी, बोले-मुझे फर्क नहीं पड़ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल हो चुके फरदीन खान ने चुप्पी तोड़ी, बोले-मुझे फर्क नहीं पड़ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
fardeen khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'नो एंट्री', 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'जानशीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर फरदीन खान ने बॉडी शेमिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बॉडी शेमिंग का मजाक उड़ाने वालों पर काबू पाने और इन चीजों से ऊपर की जरूरत है। फरदीन खान का ये बयान उनके सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद आया है।
2 of 5
फरदीन खान
- फोटो : file photo
हाल ही में फरदीन खान अपनी कजिन फराह खान अली की बुक Farah Khan - A Bejewelled Life की लॉन्चिंग में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें भी कीं। इस दौरान फरदीन खान से बॉडी शेमिंग को लेकर कई सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि बॉडी शेमिंग पर ट्रोल करने वालों पर काबू पाने की जरूरत है।
3 of 5
fardeen khan
- फोटो : self
गौरतलब है कि फरदीन खान काफी समय से फिल्मों से दूर हो गए थे, इसी बीच उनका वजन काफी बढ़ गया था। हाल ही में जब उनकी ताजा तस्वीर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। फरदीन अपने उस समय को एक बुरे अनुभव की तरह मानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह ही परेशान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फरदीन खान
- फोटो : file photo
फरदीन खान ने कहा,' मुझे लगता है कि इस तरह की चीजों पर काबू पाने और ऊपर उठने की जरूरत है। मुझे फर्क नहीं पड़ता इससे कि मैं क्या हूं। मैं ये शीशे में अच्छे से देख सकता हूं कि मेरे लिए क्या सही है और क्या नहीं। इन सब चीजों पर मुझे अब हंसी आती है, इसलिए मैं अपने बारे में ज्यादा नहीं पढ़ता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Fardeen khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फरदीन खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, सुष्मिता सेन और इशिता शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।