बॉलीवुड गलियारों में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। दोनों 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मेहमानों को पेस्टल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। ऐसे में चर्चा तेज है कि शिबानी और फरहान निकाह पढ़ेंगे या मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान-शिबानी 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज भी करने वाले हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए फरहान के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया।
Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding: फरहान और शिबानी की शादी की रस्में शुरू, खंडाला में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों कपल शादी सिंपल ढंग से करना चाहते हैं। फरहान और शिबानी ने VOW सेरेमनी रखा है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ वचन लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी। अब सबकी निगाहें इस ओर हैं कि दोनों की शादी में कौन-कौन से सेलिब्रेटी पहुंचते हैं। आज दोनों की मेहंदी सेरेमनी है।
खबर है कि शादी प्राइवेट सेरेमनी में हो रही है। महज 50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। फरहान और शिबानी की गेस्ट लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, मियांग चैंग, गौरव कपूर और समीर कोचर और रितश सिधवानी के नाम शामिल हैं। यही भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को भी बुलाया गया है।

कमेंट
कमेंट X