कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे खुलकर मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड से लेकर सितारे कई संस्थाओं में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इसके अलावा जरूरतमदों को राशन बांटने का काम भी लगातार सेलेब्स करते आ रहे हैं। इस बीच अभिनेता फरहान अख्तर ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद का फैसला किया है।
स्वास्थ्य कर्मियों की मदद को आगे आए फरहान अख्तर और ओटीटी पर 'राधे' के रिलीज होने का सच, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाने के वजह से बहुत ट्रोल हुई थीं। इस घटना के कई दिन बाद, जब भी रामायण का कहीं जिक्र होता है तो सोनाक्षी को बार-बार ट्रोल किया जाने लगता है। हाल ही में अभिनेत्री ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ लाइव बातचीत की। जिसमें सोनाक्षी ने कहा कि ये उनके लिए काफी शर्मनाक था।
रामायण के सवाल का जवाब नहीं दे पाने को सोनाक्षी ने बताया 'शर्मनाक', बोलीं- आज भी ट्रोल करते हैं लोग
लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ दिन पहले शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया। इसके बाद दुकानों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ते देखी गईं। लाइन में लगकर शराब खरीदते लोगों की कई वीडियो सामने आईं। इस बीच अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का भी एक वीडियो सामने आया, जिस पर कुछ यूजर्स ने कहा कि अभिनेत्री दुकान से शराब खरीद रही थीं।
लॉकडाउन में शराब खरीद रही थीं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब
जिद्दी, खिलाड़ी, दिलवाले और जागो जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लॉकडाउन की वजह से वो भी दूसरे लोगों के तरह अपने घर में ही सारा वक्त बिता रही हैं। हाल ही में रवीना के सामने एक फैन ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसपर अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया।
फैन ने पूछा- अगले जनम में मुझसे शादी करेंगी? रवीना टंडन दिया ये जवाब
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से ढाई सौ करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, यह खबर बाहर आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री गुरुवार को पूरे दिन हड़बड़ाई सी दिखी। सलमान खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं तो लोग परेशान इस बात से भी हुए कि अगर इतनी बड़ी फिल्म सीधे ओटीटी पर चली जाएगी तो फिर सिनेमाघरों का तो भविष्य ही खतरे में पड़ जाएगा।
EXCLUSIVE: 'राधे' का दाम 250 करोड़ रुपये लगने का ये है असली सच, सलमान के मैनेजर ने बताई हकीकत

कमेंट
कमेंट X