बॉलीवुड में काफी समय से अभिनेता, लेखक और सिंगर फरहान अख्तर और मशहूर मॉडल शिबानी दांडेकर के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ छुट्टियां बिताते हुए भी स्पॉट किया गया है। अब हाल ही में एक बार फिर से ये दोनों एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान फरहान की बेटी अकीरा भी उनके साथ हैं।
शिबानी दांडेकर के साथ मालदीव्स में समय बिता रहे हैं फरहान अख्तर, बेटी अकीरा भी है साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। दोनों ही कई बार वेकेशंस पर भी जाते रहते हैं। अब हाल ही में दोनों ने मालदीव्स में वेकेशंस मनाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में शिबानी और फरहान के साथ उनकी बेटी अकीरा भी नजर आ रही हैं।
शिबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी और फरहान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों पूल में नजर आ रहे हैं। शिबानी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा हैप्पी प्लेस'। इससे पहले फरहान ने भी बेटी और शिबानी की फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'बीच ओ बीच'।
View this post on Instagram
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar)
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। फरहान ने भी 'स्कूबा डाइविंग' करते हुए अपने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'अपनी आत्मा को खुश रखें।'
View this post on Instagram
गौरतलब है कि बीच में ऐसी खबरें भी सामने आ रही थीं कि शिबानी और फरहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थीं। फरहान के पिता जावेद अख्तर ने जरूर इस बारे में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन बच्चों ने तय किया है तो अच्छी बात है।
पढ़ें: समंदर में 'जलपरी' की तरह तैरती नजर आईं काजल अग्रवाल, पति संग मालदीव्स में दिखाया सेक्सी अवतार