फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ रेप केस को लेकर फरहान अख्तर बोले-यदि आप उसे आतंकवाद नहीं मानते तो आप इंसान नहीं हैं

Thu, 12 Apr 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar flare up on rape case in Jammu Kashmir Kathua
बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या करने का मामला काफी सुर्खियों में था। हमले के बाद अब बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैै। उन्होंने ट्विटर के सहारे अपराधियों पर गुस्सा जाहिर किया है और रेप जैसे अपराध को लेकर बड़ी बात कही है। 

 
Farhan Akhtar flare up on rape case in Jammu Kashmir Kathua
मामले के तीन महीने बाद फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा- "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया और फिर हत्या कर दी। यदि आप उसे आतंकवाद नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप कठुआ की निर्भया के लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं तो आप कुछ भी नहीं हैं.।" 

बता दें कि बीते जनवरी को कठुआ के रसाना में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ कई बार रेप करने का मामला सामने आया था। एक हफ्ते तक बच्ची को बेहोशी की हालत में रखकर रेप किया गया। 17 जनवरी को पुलिस को बच्ची का शव मिला। बच्ची 10 जनवरी को जंगल में घोड़े चराने के लिए गई थी। इस दौरान हैवानों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। 

 
Farhan Akhtar flare up on rape case in Jammu Kashmir Kathua
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। इसके बारे में उन्होंने ट्विटर के जरिए फैन्स को सूचित किया। उन्होंने लिखा, 'गुड मॉर्निंग। मैं यह जानकारी देना चाहता हूं कि मैंने अपना निजी फेसबुक अकाउंट सदा के लिए डिलीट कर दिया है।'
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed