फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय', फरहान बोले- 'खुशी की बात है...'

Thu, 19 Dec 2019 01:36 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Dec 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar reaction on Ranveer Singh Alia Bhatt Gully Boy failing to be in top ten of Oscars
फरहान अख्तर और गली ब्वॉय का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' 92वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने उदासी जाहिर की थी तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको ट्रोल कर दिया था। ऐसे में अब 'गली ब्वॉय' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की प्रतिक्रिया इस पर आई है।

Farhan Akhtar reaction on Ranveer Singh Alia Bhatt Gully Boy failing to be in top ten of Oscars
Farhan Akhtar, Ranveer Singh - फोटो : social media

दरअसल फरहान अख्तर  रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में फिल्म के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर पहली बार रिएक्ट किया है। फरहान ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में अपने मन की बात कही है।

Farhan Akhtar reaction on Ranveer Singh Alia Bhatt Gully Boy failing to be in top ten of Oscars
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान ने इंटरव्यू में कहा, 'हम दुखी हैं कि गली ब्वॉय ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई, लेकिन खुशी इस बात की है कि वहां तक पहुंचे और मुकाबला किया। उन सारी फिल्मों को मेरी बहुत शुभकामनाएं जो आगे गई हैं'।  बता दें कि फरहान के अलावा अभी जोया अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar reaction on Ranveer Singh Alia Bhatt Gully Boy failing to be in top ten of Oscars
ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल बेस्ट फिल्म कैटेगरी में इन फिल्मों ने बनाई जगह :
द पेटिंड बर्ड, ट्रुथ एंड जस्टिस, लेस मिसरेबल्स, थोज हू रिमेंड, हनीलैंड, कॉरपस क्रिस्टी, एटलान्टिक्स, पैरासाइट और पेन एंड ग्लोरी।
 
विज्ञापन
Farhan Akhtar reaction on Ranveer Singh Alia Bhatt Gully Boy failing to be in top ten of Oscars
gully boy - फोटो : social media

गौरतलब है कि गली ब्वॉय इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर- आलिया के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की जिंदगी पर आधारित थी जो गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है लेकिन उसके सपने बड़े हैं, वो एक रैपर बनना चाहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed