फिल्म जगत में 1950 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एंट्री करने वालीं डेजी ईरानी ने खुलासा किया था कि उनका छह साल की उम्र में यौन शोषण हुआ था। ईरानी के इस खुलासे के बाद एक्टर फरहान का बयान आया है। बता दें कि फरहान एक्ट्रेस डेजी के भांजे हैं....
'आंटी' से 6 साल की उम्र में रेप होने की बात सुनते ही फरहान हुए हैरान, बोले-दिल टूट गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान, डेजी के बारे में जानकर बहुत ही हैरान हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपना दर्द बयां कर लिखा है कि 'यह बात सुनकर दिल टूट सा गया है, मुझे अपनी आंटी डेजी की हिम्मत पर गर्व है कि उन्होंने इस बात का खुलासा किया, यह बहुत ही दुख की बात है कि छोटी सी उम्र में ही सफलता के लिए बच्चों को काम करने के लिए धकेल दिया जाता है, जहां तक मैं समझता हूं इस खुलासे की गूंज टीवी और फिल्म जगत के कोने-कोने में जानी चाहिए ताकि सब सावधान रहे और ऐसा दोबारा ना हो।'
Heartbroken upon reading this article but proud that my aunt #DaisyIrani spoke up. It’s tragic to see parents push their kids to breaking point in order to achieve success vicariously through them. This should serve as wake up call for the film & TV industry. Be aware. Be warned. https://t.co/8ONbHJ21lG
बता दें कि 'मी टू कैंपेन' के तहत इन दिनों दुनियाभर में लोग यौन शोषण पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में कई एक्ट्रेस इस कैंपेन के तहत खुलकर राय रख रही हैं। वहीं, मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में डेजी ने इस बात का खुलासा किया था।
इंटरव्यू में डेजी ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि 'जब उनका रेप हुआ उस वक्त वह काफी छोटी थी लेकिन उस वक्त का दर्द आज भी उन्हें याद है कि किस तरह उन्हे बेल्ट से मारा गया ।' डेजी ने आगे बताया कि 'आरोपी अब इस दुनिया में नहीं रहा, उसका नाम नजर था। आरोपी मशहूर सिंगर जोहराबाई अंबालेवाली का संबंधी था और इंडस्ट्री में उसकी काफी पहचान थी। जिस वजह से मैं डर गई थी।'
लेकिन डेजी ने अपनी मां से ऐसी किसी भी बात का जिक्र किया। जब वह 15 साल की थीं उनकी मां उन्हें प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के यहां छोड़कर आई थीं। वह चाहती थीं कि डेजी रातों रात स्टार बन जाए और उस प्रोड्यूसर की फिल्म 'मेरे हुजूर' में काम मिल जाए।