{"_id":"62107c2aa19b441e1b271dae","slug":"farhan-akhtar-shibani-dandekar-wedding-know-actors-affair-with-first-wife-adhuna-bhabani-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan-Shibani Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर से पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farhan-Shibani Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर से पहले इस एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज दोनों मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ब्याह रचाने वाले हैं। खबर यह भी है कि फरहान अख्तर ने अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को भी अपनी शादी में आमंत्रित किया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों फरहान की शादी में शिरकत करेंगे या नहीं।
Trending Videos
2 of 9
फरहान और शिबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने एक vow सेरेमनी की व्यवस्था भी की है। इस सेरेमनी के अंतर्गत दोनों एक दूसरे के साथ वचन लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। 48 साल के फरहान अख्तर आज 41 साल की शिबानी दांडेकर के पति बनने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी फरहान किसी और के पति रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
फरहान और अधूना
- फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी से पहले फरहान ने सालों पहले सेलेब हेयरस्टाइलिस्ट अधूना से शादी की थी। सन 1997 में फरहान की मुलाकात अधूना से हुई थी। उस समय फरहान बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम नहीं थे। उन्होंने तब तक कोई तरक्की नहीं की थी। दोनों की मुलाकात फरहान अख्तर की बहन जोया ने एक क्लब में करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
4 of 9
फरहान और अधूना
- फोटो : सोशल मीडिया
अधूना भबानी, एक पॉपुलर हेयरस्टाइलिस्ट और बी ब्लंट की मालकिन हैं। फरहान से पहली मुलाकात के वक्त अधूना अपने ब्रांड को लॉन्च करने की तैयारी कर रहीं थी। सन 1998 में अधूना ने अपने सलून जूस की नींव रखी, जिसे बाद में उन्होंने बी ब्लंट नाम दिया था।
विज्ञापन
5 of 9
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली मुलाकात के तीन साल बाद यानी 2000 में फरहान और अधूना ने शादी कर ली। शादी के अगले साल यानी 2001 में फरहान ने 'दिल चाहता है फिल्म' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।