फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: 'ओह...वह बहुत कठिन समय था', जावेद अख्तर से शादी के मुश्किल दौर को याद कर छलका शबाना आजमी का दर्द

Mon, 03 Apr 2023 11:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 03 Apr 2023 11:05 AM IST
सार

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर संग अपने रिश्ते में होने से लेकर शादी तक के दौर को याद किया है। साथ ही खुलासा करती नजर आई हैं कि वह सब उन दोनों के लिए कितना मुश्किल था।

विज्ञापन
Farhan Akhtar stepmother Shabana Azmi remember her wedding time with javed akhtar said it was not that easy
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी, जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। यह जोड़ा साल 1984 में शादी के बंधन में बंधा और तब से दोनों साथ हैं। कपल खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है। हालांकि, शबाना ने अब जाकर यह खुलासा किया है कि उनका और जावेद अख्तर का साथ रहना पहले इतना आसान नहीं था। दोनों के रिश्ते पर काफी सवाल खड़े किए गए और जोड़े को कई इम्तिहान से गुजरना पड़ा था। 

Farhan Akhtar stepmother Shabana Azmi remember her wedding time with javed akhtar said it was not that easy
शबाना आजमी-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका और लेखक जावेद अख्तर का एक साथ आना आसान काम नहीं था, क्योंकि इसमें दिल का दर्द, बच्चे, ज्वार के खिलाफ जाना और चीजों को बेहतर बनाने का प्रयास करना जैसी चीजें शामिल थीं। 

Farhan Akhtar stepmother Shabana Azmi remember her wedding time with javed akhtar said it was not that easy
शबाना आजमी-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। यह दोनों बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर आज मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। हालांकि, पिता बनने के बाद जावेद अख्तर को शबाना आजमी से प्यार हो गया और दोनों ने साल 1984 में शादी कर ली। शबाना से शादी के एक साल बाद जावेद ने हनी को तलाक दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar stepmother Shabana Azmi remember her wedding time with javed akhtar said it was not that easy
शबाना आजमी-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी से हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने जावेद से शादी करने का फैसला कैसे लिया। इस पर शबाना ने कहा, 'ओह, यह बहुत, बहुत, बहुत कठिन दौर था। मुझे नहीं लगता कि कोई जानता है कि इसमें शामिल तीनों लोगों को क्या भुगतना पड़ता है। वे सोचते हैं, 'बस, कर लिया।' यह बहुत कठिन है, बहुत पीड़ादायक है, खासकर जब इसमें बच्चे शामिल हों। आप बहुत, बहुत कठिन दौर से गुजरते हैं।'

विज्ञापन
Farhan Akhtar stepmother Shabana Azmi remember her wedding time with javed akhtar said it was not that easy
शबाना आजमी-जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने बताया कि उन्होंने और जावेद अख्तर ने कई दफा अपने रिश्ते को खत्म करने की कोशिश भी की थी। शबाना के शब्दों में, 'हमने कई बार इसे तोड़ने की कोशिश की, वास्तव में तीन बार हमने बच्चों की वजह से रिश्ते को तोड़ने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज अच्छी बात यह है कि मैं उन सभी की बहुत अच्छी दोस्त हूं, हनी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं और बच्चों के साथ हमारा यह खूबसूरत रिश्ता है। इसलिए, अंत में हमारे रिश्ते ने अच्छा काम किया, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed