कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को फिल्मी सितारों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। भारत बंद के मुद्दों को लेकर कई फिल्मी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। साथ ही सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया। हम आपको बतातें हैं किसानों द्वारा भारत बंद करने पर किन सितारों ने दी प्रतिक्रिया।
भारत बंद पर इन सितारों दी प्रतिक्रिया, किसानों के प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ
ANN DAATA 🙏🏾
पंजाबी गायक और मशहूर अभिनेता दिलजीत दोसांझ शुरू से ही किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वह अक्सर किसानों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते रहे हैं। सोमवार को दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें विदेश में भी लोग किसानों के समर्थन में रैली करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ट्विटर पर भी भारत बंद का सपोर्ट किया।
Ena Rab Roop Bandeya Nu Terrorists Kehna BAND KARO ✊🏽
BHARAT HAI WANG MUNDRI
VICH NAG PUNJAB DA 🙏🏾
Asi Sarey Ardaas Karde Haan Ke Jaldi Ton Jaldi Maslaa Hal Hove 🙏🏾#FarmerProtest #8_दिसंबर_भारत_बन्द pic.twitter.com/HKeuR6Wgww
रुपिंदर हांडा
मशहूर पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा भी किसानों के हित के लिए उनका समर्थन कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सड़कों पर बैठे किसानों को खाना तक बनाकर खिला रही हैं। साथ ही उनके साथ विरोध प्रदर्शनों में भी शामिल हो रही हैं। किसानों के लिए खाना बनाते हुए रुपिंदर हांडा ने कई वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में वह किसानों के लिए ब्रैड पकोड़ बनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
कंगना रणौत
आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं 🙂 https://t.co/OXLfUWl1gb
यह देश की उन हस्तियों में से एक हैं जो खुलकर किसानों के प्रदर्शन की आलोचना कर रही हैं। साथ उनकी मांगों को भी गलत ठहरा रही हैं। कंगना रणौत ने भारत बंद को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।'
जेज बाजवा
Punjabi singer Jass Bajwa joins farmers' protest against Centre's farm laws, at Ghazipur border (Delhi-UP border)
मशहूर पंजाबी गायक जेज बाजवा भी खुलकर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। मंगलवार को वह उत्तर प्रदेश-दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जेज बाजवा का कहना है कि 'सरकार को किसानों की मांग पर सहमति जतानी चाहिए'।
He says, "The Government should agree to the demands of the farmers." pic.twitter.com/LBQcANFWPr