कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। नवंबर 2020 के आखिरी हफ्ते से किसान सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर जमा हैं। देशभर में किसान आंदोलन की चर्चा है लेकिन इस बीच कई विदेशी सितारे इस मामले में कूद पड़े हैं और भारत के अंदरूनी मामले में दखल दिया। आगे की स्लाइड में जानते हैं कि किसान आंदोलन को लेकर किसने क्या लिखा है...
Rihanna: किसान आंदोलन में विदेशी सितारों का दखल, रिहाना से लेकर ग्रेटा थनबर्ग तक ने किया ट्वीट
इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट की है। एक स्टोरी का लिंक साझा करते हुए रिहाना ने ट्वीट किया- 'आखिर हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इस ट्वीट के साथ उन्होंने #FarmersProtest का इस्तेमाल किया।
why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S
क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग लिखती हैं कि 'हम भारत में किसान आंदोलन के साथ खड़े हैं।'
We stand in solidarity with the #FarmersProtest in India.
https://t.co/tqvR0oHgo0
कनाडियन यूट्यूबर लिलि सिंह ने रिहाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हां, बहुत बहुत शुक्रिया रिहाना, यह मानवता का मुद्दा है। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं।‘
Yes! Thank you so much @rihanna. This is a humanity issue! #IStandWithFarmers and this narrative is TIRED. ❤️ https://t.co/H0h5EM7mNW
— Lilly // #LateWithLilly (@Lilly) February 2, 2021
