फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट

Mon, 14 Aug 2023 06:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 14 Aug 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Farzi 2 Raj and DK reacts on plans for Shahid Kapoor Vijay Sethupathi Amazon Prime Video Series Sequel detail
फिल्म फर्जी की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। ओटीटी पर आते विविध कंटेंट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'द ट्रायल' से लेकर 'लस्ट स्टोरीज 2' तक सभी वेब सीरीज दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। लेकिन कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं, जिन्होंने सभी के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। इन्हीं में से एक शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर सीरीज 'फर्जी' है। ऐसे में इसके सीक्वल का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे पास 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक नया अपडेट है, जो इसके मेकर्स राज और डीके ने दिया है। 

Farzi 2 Raj and DK reacts on plans for Shahid Kapoor Vijay Sethupathi Amazon Prime Video Series Sequel detail
फर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज और डीके के निर्देशन में बनीं वेब सीरीज 'फर्जी' ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह सीरीज दर्शकों के लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि इसके जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। अपनी  पहली ही वेब सीरीज में अभिनेता ने अपने शानदार अभिनय के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 'फर्जी' की फैन फॉलोइंग का आलम यह है कि हाल ही में , एक सर्वे करने के बाद फर्जी वेब सीरीज को अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज घोषित किया गया है। अभी इसकी चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि राज और डीके ने 'फर्जी 2' पर अपडेट साझा कर इसे एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। 
OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आईटी नियमों का पूरी तरह से कर रहे पालन, आईडीएमआईएफ-आईएएमएआई पत्र लिखकर दी जानकारी

Farzi 2 Raj and DK reacts on plans for Shahid Kapoor Vijay Sethupathi Amazon Prime Video Series Sequel detail
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज 'फर्जी' को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की प्रशंसा मिली थी। ‘द फैमिली मैन' की शानदार सफलता के बाद राज और डीके ने 'फर्जी' का निर्माण किया था। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। जहां एक तरफ फैंस राज और डीके की 'फर्जी 2'का इंतजार कर रहे हैं, वहीं वह सभी के लिए नेटफ्लिक्स पर 'गन्स एंड गुलाब' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में आगामी सीरीज के प्रचार के लिए इंडिया टुडे को दिए एक खास इंटरव्यू में राज और डीके ने 'फर्जी 2' और 'द फैमिली मैन 3' पर अपडेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farzi 2 Raj and DK reacts on plans for Shahid Kapoor Vijay Sethupathi Amazon Prime Video Series Sequel detail
फर्जी, द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

'द फैमिली मैन 3' के बारे में बात करते हुए राज और डीके ने इस बातचीत में बताया, 'हम इस साल के अंत तक तीसरा सीजन शुरू करेंगे। गन्स एंड गुलाब्स के बाद अगली सीरीज द फैमिली मैन 3 ही है।' 'फर्जी 2' को लेकर राज और डीके ने कहा, 'अभी हमारे पास बहुत सारी चीजें हैं। लेकिन अगला प्रोजेक्ट निश्चित रूप से द फैमिली मैन 3 है, तो देखते हैं। हम भी दर्शकों का प्यार पाने का इंतजार कर रहे हैं।'
Kangana Ranaut: 'पंगा गर्ल' ने बांधे जॉन अब्राहम की तारीफों के पुल, बताया- क्यों अभिनेता को करती हैं पसंद

विज्ञापन
Farzi 2 Raj and DK reacts on plans for Shahid Kapoor Vijay Sethupathi Amazon Prime Video Series Sequel detail
राज और डीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘फर्जी’आठ एपिसोड्स में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी काम करते नजर आए थे। राज और डीके के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों की सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वे वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'सिटाडेल' का निर्देशन भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed