फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fawad Khan- Sadaf: 17 साल की उम्र में ही सदफ को दिल दे बैठे थे फवाद खान, प्यार की खातिर छोड़नी पड़ी थी एक्टिंग

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fawad Khan Sadaf marriage Anniversary know Untold love Story of the Couple
फवाद खान, सदफ खान - फोटो : सोशल मीडिया

फवाद खान उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। एक्टिंग के साथ उनके लुक्स पर भी लड़कियां फिदा हो जाती हैं। फवाद पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। आज ही के दिन उन्होंने सदफ से शादी की थी। दोनों की मैरिज एनिवर्सरी आइए आज आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।


Bigg Boss 16: शुक्रवार के वार में आईं सनी लियोनी, सलमान खान के साथ 'मुन्नी बदनाम हुई' पर लगाए जबरदस्त ठुमके

Fawad Khan Sadaf marriage Anniversary know Untold love Story of the Couple
फवाद खान, सदफ खान - फोटो : सोशल मीडिया

फवाद और सदफ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब फवाद की उम्र महज 17 साल थी। पहली नजर में ही फवाद सदफ को अपना दिल दे बैठे थे। उस समय फवाद लाहौर ग्रामर स्कूल में पढ़ते थे। वहीं, सदफ उसी स्कूल के गर्ल्स ब्रांच में पढ़ती थीं। फवाद काफी शर्मीले इंसान थे इसलिए वह सदफ से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन सदफ से बातचीत शुरू कर दी। इसके कुछ समय के बाद दोनों ने पहली बार एक दूसरे से मुलाकात की।
Esha Gupta: दिल्ली के वायु प्रदूषण पर फूटा ईशा गुप्ता का गुस्सा, कहा- हवा प्रदूषित होने के बाद जागते हैं नेता

Fawad Khan Sadaf marriage Anniversary know Untold love Story of the Couple
फवाद खान, सदफ खान - फोटो : सोशल मीडिया

उसके एक हफ्ते के बाद ही फवाद ने सदफ के शादी के लिए प्रपोज कर दिया। बाद दोनों कॉलेज भले ही अलग हो गए लेकिन प्यार कभी कम न हुआ। छुट्टी के समय फवाद हमेशा सदफ के कॉलेज के बाहर उनका इंतजार किया करते थे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया। हालांकि सदफ के परिवार के लोग इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। दरअसल, वह नहीं चाहते थे कि एक टीवी कलाकार और सिंगर से उनकी बेटी की शादी हो। 
Pawan Kalyan: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने की पीएम मोदी से मुलाकात, 30 मिनट तक कई विषयों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
Fawad Khan Sadaf marriage Anniversary know Untold love Story of the Couple
फवाद खान, सदफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
सदफ का प्यार पाने के लिए उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगा दिया और नौ से पांच की जॉब शुरू कर दी। दोनों के रिश्ते को मंजूरी मिल गई। इसके बाद 12 नवंबर 2005 में दोनों ने शादी कर ली। फवाद खुद को दुनिया का सबसे लकी इंसान मानते हैं। उनके मुताबिक वह सदफ और अपने बेटे के बिना बिलकुल भी नहीं रह सकते हैं। अपनी सफलता का क्रेडिट भी वह अपनी पत्नी को ही देते हैं।
Raveena Tondon: इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर रवीना ने किया खुलासा, कहा- जब सलमान और आमिर लंबे गैप के बाद...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed