फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Station Scene Shooting: फिल्मों में यादगार रहे हैं ये आइकॉनिक ट्रेन सीन, जानिए कहां हुई है इनकी शूटिंग

Sat, 12 Nov 2022 12:49 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 12 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
railway stations iconic scenes shooting location dilwale dulhania le jayenge jab we met chennai express
फिल्मों में ट्रेन सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस, ट्रैजेडी और ड्रामा न हो ऐसा हो नहीं सकता है। इन फिल्मों में दिखाए जाने वाले कुछ सीन ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं। इसके अलावा ये मूवीज हमें प्राकृतिक सुंदरता का भी एक्सपीरियंस कराती हैं। पहाड़ों से तालाब, नदियां और समुद्र तक इन सभी परिदृश्यों को बॉलीवुड फिल्मों में जगह मिली है। इसके अलावा इन फिल्मों ने हमें ये भी दिखाया है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में शूट किए गए सिंपल सीन कैसे यादगार बन जाते हैं। तो चलिए ऐसे ही कुछ ट्रेन सीन और उनकी शूटिंग के बारे में आपको बताते हैं-

railway stations iconic scenes shooting location dilwale dulhania le jayenge jab we met chennai express
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
फिल्मों में ट्रेन को सिर्फ ट्रेन की तरह नहीं दिखाया गया। कभी जाती हुई ट्रेन ने बताया कि कोई अपना दूर जा रहा तो कभी बताया कि कैसे दो अजनबी एक ट्रेन के सफर में हमसफर भी बन सकते हैं। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वो सीन जब सिमरन के बाऊजी कहते हैं जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी और सिमरन चलती ट्रेन की ओर राज के पास दौड़ने लगती हैं। इस सीन की शूटिंग आपटा रेलवे स्टेशन पर हुई है, जो मुंबई से कुछ घंटे की ही दूरी पर है।


इसे भी पढ़ें- Raveena Tondon: इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर रवीना ने किया खुलासा, कहा- जब सलमान और आमिर लंबे गैप के बाद...
railway stations iconic scenes shooting location dilwale dulhania le jayenge jab we met chennai express
चेन्नई एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

चेन्नई एक्सप्रेस
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में राहुल और मीनम्मा की मुलाकात भी ट्रेन में होती है। जिस सीक्वेंस से दोनों मिलते हैं, उसकी शूटिंग कल्याण जंक्शन में हुई है। उनकी कहानी ट्रेन के सफर से शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
railway stations iconic scenes shooting location dilwale dulhania le jayenge jab we met chennai express
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया

जब वी मेट
फिल्म जब वी मेट का वो सीन जब गीत अपनी ट्रेन दूसरी बार मिस कर देती है। यहीं से उनकी और आदित्य की लव स्टोरी की शुरुआत होती है। ये सीन भले ही कुछ मिनटों का हो, लेकिन ये सीन दर्शकों के दिमाग में हमेशा के लिए बस चुका है। इसकी शूटिंग रतलाम जंक्शन पर हुई थी।

विज्ञापन
railway stations iconic scenes shooting location dilwale dulhania le jayenge jab we met chennai express
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

मैं हूं ना
फिल्म मैं हूं ना का वो सीन, जब शाहरुख खान ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरते हैं और स्टीम से घिरे होते हैं, वो सीन दार्जीलिंग के एक स्टेशन पर शूट हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed