फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Esha Gupta: दिल्ली के वायु प्रदूषण पर फूटा ईशा गुप्ता का गुस्सा, कहा- हवा प्रदूषित होने के बाद जागते हैं नेता

Fri, 11 Nov 2022 11:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta on delhi air pollution actress said delhi government did not take any step on stubble burning
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण खतरनाक हालत में पहुंच गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। देश के कई नामचीन लोग इस पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दिल्ली के वायु प्रदूषण पर चिंता जाहिर की है।

Esha Gupta on delhi air pollution actress said delhi government did not take any step on stubble burning
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा गुप्ता ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर बोलते हुए कहा कि 'सरकार और अधिकारी वक्त रहते कोई एक्शन नहीं लेते, जिसके कारण आम लोगों को परेशान होना पड़ता है। ईशा ने कहा कि इसका कोई समाधान खोजना चाहिए, यह बेहद गम्भीर समस्या है। हमें पर्यावरण के मुद्दे पर बात करनी चाहिए, हम यह कर सकते हैं। मैं सोशल मीडिया पर इसके लिए आवाज उठा रही हूं'।

ये भी पढ़ें: Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'यशोदा' की अच्छी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

Esha Gupta on delhi air pollution actress said delhi government did not take any step on stubble burning
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा गुप्ता ने पराली की समस्या पर कहा कि सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए। पंजाब और हरियाणा में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमको इसका कुछ ऐसा समाधान निकालना चाहिए जो किसानों के लिए भी बेहतर हो और उससे प्रदूषण पर भी लगाम लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें: Uunchai Box Office Collection: फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई', पहले दिन हुई इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Esha Gupta on delhi air pollution actress said delhi government did not take any step on stubble burning
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा आगे कहती हैं कि हमारे नेता तभी जागते हैं, जब हवा प्रदूषित हो जाती है। प्रदूषण के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बहुत खराब हो गया है। वहीं गाड़ियों का प्रदूषण तो दिल्ली में है ही, ये चिंता की बात है'। वह आगे कहती हैं, कि मैं अपनी आवाज उठाकर वह क्लाइमेट चेंज से जुड़ी बातों को चर्चा का विषय बना सकती हूं'।

ये भी पढ़ें: Siddhaanth Vir Surryavanshi: तनाव में थे सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, करीबी दोस्त बोलीं- इस शहर में...

विज्ञापन
Esha Gupta on delhi air pollution actress said delhi government did not take any step on stubble burning
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा गुप्ता कहती हैं, 'जब आपकी आवाज सुनी जा सकती है खासकर बड़े समूह में, तब हमारा कर्तव्य है कि हम एक अच्छे समाज के लिए आवाज उठाएं। मैं उसी कर्तव्य को पूरा करने के लिए यहां हूं। ऐसा मैं अपने अगली जनरेशन के लिए भी कर रही हूं।' आपको बता दें कि हर वर्ष सर्दी की शुरुआत में दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। जिसे लेकर सरकार और अधिकारियों पर अभिनेत्री का जमकर गुस्सा फूटा है’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed