{"_id":"636e6f33b4e04213f77bf01e","slug":"uunchai-box-office-collection-day-1-amitabh-bachchan-anupam-kher-boman-irani-neena-gupta-parineeti-chopra-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uunchai Box Office Collection: फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई', पहले दिन हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Uunchai Box Office Collection: फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई', पहले दिन हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऊंचाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मैंने प्यार किया', 'विवाह', 'हम आपके हैं कौन' जैसा फैमिली ड्रामा सूरज बड़जात्या से बेहतर कोई नहीं बना सकता है। एक बार फिर सूरज बड़जात्या और उनका राजश्री प्रोडक्शन हमारे बीच आ गया है, लेकिन इस बार परिवार से ज्यादा दोस्तों की कहानी है। ऐसे दोस्त जो एक-दूसरे के लिए जीते और मरते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म ऊंचाई की। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डेनी डेंजोंगप्पा स्टारर फिल्म ऊंचाई आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस की तरफ से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
2 of 4
ऊंचाई फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऊंचाई में राजश्री प्रोडक्शन ने दिग्गज अभिनेताओं पर भरोसा जताया है। काफी लंबे समय के बाद जब ये सभी अभिनेता लीड किरदार में पर्दे पर वापस आए तो किसी ने निराश नहीं किया। राजश्री प्रोजक्शन द्वारा गढ़ी गई दोस्ती की ये परिभाषा लोगों को पसंद आ रही है। हालांकि ऊंचाई को सामंथा की यशोदा, हॉलीवुड एक्शन फिल्म ब्लैक पैंथर 2 से टक्कर मिल रही है। इस फिल्म को देशभर में करीब 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
ऊंचाई के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। समीक्षकों ने भी इस वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ओपनिंग डे पर फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म ऊंचाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।