फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को बताया 'अपना घर', लेडी लव को बेहद खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Wed, 01 Nov 2023 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Nov 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Fighter Actor Hrithik Roshan pens note for Saba Azad on her 38th birthday actor says her girlfriend home
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस एक बार फिर अभिनेता स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, ऋतिक ने 'कृष 4' की स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली है और फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करेंगे। अब इन सब के बीच अभिनेता आज अपनी लेडी लव सबा आजाद का जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इस खास दिन पर अपने गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा नोट भी साझा किया है।

Fighter Actor Hrithik Roshan pens note for Saba Azad on her 38th birthday actor says her girlfriend home
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता और गायक सबा आजाद के जन्मदिन पर, उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में उन दोनों की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि सबा के साथ अभिनेता को 'घर जैसा महसूस होता है'। सबा आजाद का आज 38वां जन्मदिन है।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Fighter Actor Hrithik Roshan pens note for Saba Azad on her 38th birthday actor says her girlfriend home
सबा आजाद-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने सबा के लिए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। ऋतिक ने सबा के लिए लिखा, 'हम सभी उस जगह की तलाश में हैं, जहां आप खुद को सुरक्षुत महसूस कर सकें। वह जगह जहां हम दोनों एक दूसरे के लिए अपनी फिलिंग्स शेयर कर सकते हैं। वह जगह जहां पर हम दोनों चिल्ला कर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।'

Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है

विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Actor Hrithik Roshan pens note for Saba Azad on her 38th birthday actor says her girlfriend home
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक ने आगे लिखा, 'आपके साथ बिल्कुल घर जैसा महसूस होता है। यहीं से हमारी जर्नी शुरू होती है। हर नॉर्मल चीज को स्पेशल बनाना मैंने आपसे ही सीखा है। आप जैसे हो वैसे होने के लिए धन्यवाद। हम और एडवेंचर करने के लिए तैयार है।  जन्मदिन मुबारक हो लव।'

Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है

विज्ञापन
Fighter Actor Hrithik Roshan pens note for Saba Azad on her 38th birthday actor says her girlfriend home
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'फाइटर' में नजर आएंगे। 'फाइटर' अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे भारत की पहली, हवाई एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख समेत कई और कलाकार भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed