फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ गैंगरेप पर फिर बोलीं स्वरा, कहा- रेपिस्ट्स को बोलो मंदिर में रेप करके उसको अपवित्र न करें

Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
Film Actress Swara Bhaskar Commenting on Kathua Gangape Case 
Swara Bhaskar

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या के मामले को लेकर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक, एकजुट होकर उन्नाव और कठुआ रेप मामलों का विरोध कर रहे हैं।



इस मामले को लेकर करीना, सोनम, रवीना सहित कई फिल्मी सितारों ने पोस्टर पर 'मैं शर्मिंदा हूं' और 'जस्टिस फॉर ऑर चाइल्ड' जैसे कोट्स लिखकर सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। लेकिन ऐसी मांग करने वालों में अभिनेत्री स्वरा भास्कर सबसे आगे हैं। 
 

Film Actress Swara Bhaskar Commenting on Kathua Gangape Case 
Swara Bhaskar

स्वरा भास्कर इस मामले को लेकर लगातार ट्टीट कर विरोध जता रही हैं। हालांकि उन्हें इस मामले पर कई बार ट्रोल भी किया गया, लेकिन वह अपने स्टैंड डटी हुई हैं। वह कठुआ केस को धार्मिक एंगल दिए जाने की बात कहकर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले को जम्मू से बाहर ले जाने की भी डिमांड कर चुकी हैं। स्वरा ने ट्विटर पर पत्रकार अखिलेश शर्मा के ट्वीट पर तीखा जवाब दिया है। बता दें कि अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'जो हमेशा इंडिया कहा करते थे। जिनके मुंह से कभी भारत तक नहीं निकला, आज वे देश को हिंदुस्तान कह रहे हैं। कुछ तो गड़बड़ है!!'

इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, सर गड़बड़ ये है कि ‘प्राउड हिंदू’ लोग, एक मुसलमान बच्ची का रेप कर रहे हैं, उसके मुसलमान परिवार को कॉमन जमीन से हटाने के लिए, मंदिर में। फिर मिनिस्टर्स प्रो रेप रैली में जय श्री राम और भारत माता की जय की पुकार लगा रहे हैं। तो हम इंडिया कहने वालों को लगा कि हिंदुस्तान और हिंदू दोनों को ऐसे नफरती वहशियों और उनके चापलूसों से वापिस लिया जाए। थैंक्यू या मुझे धन्यवाद कहना चाहिए? या राम राम?

 

 

 

Film Actress Swara Bhaskar Commenting on Kathua Gangape Case 
swara bhaskar

स्वरा ने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका नाम की एक यूजर को भी मुंहबंद करने वाला जवाब दिया है। असल में, यूजर ने लिखा, 'भारत की धरती पाक थी पाक है औऱ रहेगी। कृत्य अगर इंसान ने किए है तो आप इंसान को बोलो जो बोलना है इसमें देश पर ? भारतीय होने पर शर्म? हिंदुस्तान रेप की राजधानी हो गई? इतनी ही खराब धरती लगती है न भारत की बॉलीवुड के लोग । तो अपनी नागरिकता बदलो और निकलो देश से।' 

इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, 'प्रियंका, रेपिस्ट्स को बोलो न मंदिर में रेप करके मंदिर को अपवित्र न करें। मिनिस्टर्स को बोलो न कि प्रो-रेप रैली में जय श्री राम और भारत माता की जय कह के इस महान देश और धर्म की तौहीन न करें। इनसे प्रॉब्लम नहीं है आपको? सिर्फ बॉलीवुड चुभता है?'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Actress Swara Bhaskar Commenting on Kathua Gangape Case 
Swara Bhaskar

इससे पहले उन्होंने करीना कपूर के अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने पर एक यूजर ने करीना को खूब भला बुरा कहा था। इस पर स्वरा ने करीना को ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया था। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा था, 'आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इस दुनिया में हैं। शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको इस तरह का दिमाग दिया है जोकि नफरत से भरा है और ऐसा मुंह दिया है जो गंदगी से भरा हुआ है। तुम देश और हिंदुओं के लिए शर्म हो। तुम्हारे जैसे लोग जो ये घटिया बातें करने की हिम्मत लाते हैं, क्या यह सरकार से मिलती है?' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed