फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ गैंगरेप पर किए करीना के ट्वीट पर यूजर ने शादी पर उठाए सवाल, तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Film Actress swara bhaskar slams troll who commenting on kareena kapoor over kathua gangape case 
kareena kapoor, saif ali khan

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या के मामले से देशभर में जबर्दस्त रोष है। इस मामले को लेकर सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस घटना का विरोध करते हुए कठुआ की निर्भया के लिए न्याय की मुहिम से जुड़े हैं। इसी मामले को लेकर करीना, सोनम, स्वरा, रवीना सहित कई फिल्मी सितारों ने पोस्टर पर 'मैं शर्मिंदा हूं' और 'जस्टिस फॉर ऑर चाइल्ड' जैसे कोट्स लिखकर सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।


 

Film Actress swara bhaskar slams troll who commenting on kareena kapoor over kathua gangape case 
Swara Bhaskar

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देने के लिए खबरों में छाईं रहती हैं। इस बार उन्होंने करीना कपूर के अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने पर एक यूजर ने करीना को खूब भला बुरा कहा है। इस पर स्वरा ने करीना को ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है। 

 

Film Actress swara bhaskar slams troll who commenting on kareena kapoor over kathua gangape case 
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए कि आप इस दुनिया में हैं। शर्म आनी चाहिए कि भगवान ने आपको इस तरह का दिमाग दिया है जोकि नफरत से भरा है और ऐसा मुंह दिया है जो गंदगी से भरा हुआ है। तुम देश और हिंदुओं के लिए शर्म हो। तुम्हारे जैसे लोग जो ये घटिया बातें करने की हिम्मत लाते हैं, क्या यह सरकार से मिलती है?' 
 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Film Actress swara bhaskar slams troll who commenting on kareena kapoor over kathua gangape case 
kareena kapoor

बता दें कि असल में, करीना कपूर खान ने कठुआ गैंगरेप मामले की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया था। इसी ट्वीट पर एक यूजर ने करीना के पोस्ट पर लिखा कि इन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए, हिंदू होते हुए भी मुस्लिम से शादी की है और बेटे का नाम क्रूर इस्लामी शासक के नाम पर तैमूर रख दिया। 
 



 

 


 
विज्ञापन
Film Actress swara bhaskar slams troll who commenting on kareena kapoor over kathua gangape case 
Swara Bhaskar

इससे पहले स्वरा भास्कर ने इसी मामले पर ट्वीट कर लिखा था, 'एक 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या हुई क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय की थी, जिसे हिंदू राइट विंग के गुंडे उस इलाके से निकालना चाहते थे।' इसके साथ ही स्वरा भासकर ने भी प्लेकार्ड के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पोस्ट पर एक यूजर ने उनके मेकअप को लेकर निशाना साधा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed