सब्सक्राइब करें

Kabir Khan: मुगलों को राष्ट्र निर्माता बताने के बाद कबीर खान ने फिर दिया बयान, बोले- राष्ट्रवाद के लिए है विलेन की जरूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Mar 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Film director Kabir Khan told difference between patriotism and nationalism
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान को अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। इस बात को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कबीर खान का दर्द छलका। कबीर खान ने राष्ट्रवाद और देशप्रेम में अंतर बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये जरुरी नहीं है कि देश के लिए प्यार जताने के लिए दूसरा पक्ष भी दिखाया जाए। कबीर ने कहा कि कभी-कभी हम अपनी फिल्मों में तिरंगा दिखाते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद और देशप्रेम में बहुत अंतर है।

Trending Videos
Film director Kabir Khan told difference between patriotism and nationalism
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कबूर खान ने कहा कि मैंने अपनी फिल्म में दिखाने की कोशिश की है कि जब हम वर्ल्ड  कप जीतते हैं तो कैसे तिरंगा लहराने लगते हैं और अपना देशप्रेम जताते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार आपको राष्ट्रवाद के लिए विलेन की जरूरत होती है, लेकिन देशभक्ति के लिए ऐसी कोई जरुरत नहीं होती। कबीर खान ने ये भी कहा कि कई बार लोग ट्रोल करते हुए उनको पाकिस्तान चले जाने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा सुनकर मुझे बुरा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film director Kabir Khan told difference between patriotism and nationalism
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पानीपत, पद्मावत और तान्हाजी में मुगलों को हत्यारा दिखाए जाने के बाद नाराजगी जताई थी। कबीर खान ने मुगलों को ही असली राष्ट्र निर्माता बताया था। उन्होंने कहा था कि यदि आप फिल्मों में मुगलों को गलत दिखाना चाहते हैं तो पहले रिसर्च कर लीजिए और यह भी बताइये कि किस आधार पर आप ऐसा दिखा रहे हैं। लोगों को बताइये कि असल में वह विलेन क्यों हैं। 

Film director Kabir Khan told difference between patriotism and nationalism
कबीर खान

कबीर खान अब तक एक था टाइगर, 83, काबुल एक्सप्रेस और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। कबीर खान की फिल्म 83 की भी खूब चर्चा हुई थी। कबीर खान न सिर्फ इस फिल्म के डायरेक्टर थे, बल्कि उन्होंने इसके डायलॉग और कहानी भी लिखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed