ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज का डोज दर्शकों को मिलता रहता है। अप्रैल के महीने में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों के लिए काफी कुछ खास है और इसकी शुरुआत अप्रैल के पहले हफ्ते से ही हो जाएगी। अप्रैल के पहले हफ्ते में ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक्शन से लेकर कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। आइए आपको इस हफ्ते आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताते हैं।
This Week OTT Release: एक्शन-कॉमेडी से भरपूर होगा अप्रैल का पहला हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन प्रवीण तांबे (Kaun Pravin Tambe)
'कौन प्रवीण तांबे' एक बायोपिक है, जिसमें श्रेयस तलपड़े धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रेयस क्रिकेटर प्रवीण तांबे के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता के काम को काफी पसंद किया गया। फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी।
द लास्ट बस (The Last Bus)
'द लास्ट बस' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी एक रोबोट और बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। फिल्म में रोबोट बच्चों पर हमला करता हुआ दिखाई देगा। इस समस्या का हल बच्चे मिलकर साइंस की मदद से निकाले हैं और ये देखना ही काफी मजेदार होगा। ये फिल्म 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
द बबल (The Bubble)
कॉमेडी को पसंद करने वाले लोगों के लिए इस हफ्ते 'द बबल' बेहद खास है। 'द बबल' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर दास नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
'गुल्लक' पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है और अब इसका तीसरा पार्ट आ रहा है। पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक टीवीएफ क्रिएशन है। जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता रजवार सहित इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गुल्लक 3' का प्रीमियर सोनी लिव पर सात अप्रैल को होने वाला है।