फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: संजय दत्त ने यश से फिल्म के सेट पर क्यों कहा, ‘मेरी बेइज्जती मत करना’, जानें वजह

Mon, 28 Mar 2022 01:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Mar 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 yash reveals that sanjay dutt asked him to not insult him during film action shooting know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की मोस्ट अवेडिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ गया है और आते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। 'केजीएफ 2' का ट्रेलर ग्रैंड तरीके से जारी किया गया। इस मौके पर एक इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा करण जौहर भी नजर आए थे। इस मौके पर यश से मीडिया वालों ने सवाल किया कि संजय दत्त सेट पर कैसे काम करते हैं। इस बारे में बताते हुए यश ने उस किस्से के बारे में बताया, जब संजय दत्त ने यश से कहा था कि मेरी बेइज्जती मत करना। 

KGF Chapter 2 yash reveals that sanjay dutt asked him to not insult him during film action shooting know the reason
यश - फोटो : instagram/thenameisyash

यश ने संजय दत्त के काम की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने जिस स्वास्थ्य के साथ इस फिल्म के लिए खुद को तैयार किया है वह इनका डेडिकेशन दिखाता है। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने एक्शन सीन्स के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। मैं उनके लिए बहुत डरा हुआ था। मैंने सभी को पहले ही सावधान रहने के लिए कह दिया था। लेकिन तब वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा, यश प्लीज मेरी बेइज्जती मत करना। मैं करूंगा और ये करना भी चाहता हूं। मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं। 

KGF Chapter 2 yash reveals that sanjay dutt asked him to not insult him during film action shooting know the reason
सुपरस्टार यश - फोटो : Instagram
बता दें कि जब संजय दत्त फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग कर रहे थे। उन दिनों ही वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन उन्होंने इस कठिन समय में भी फिल्म की शूटिंग को नहीं रोका। इस बारे में बात करते हुए यश ने कहा, 'संजय सर आप सच में योद्धा हो। आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं। आप दयालु भी हैं। वह मुझे यश भाई कहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 yash reveals that sanjay dutt asked him to not insult him during film action shooting know the reason
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'केजीएफ चैप्टर 1' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, इस फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2021 में रिलीज होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ी है। अब ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश के अलावा, संजय दत्त और रवीना टंडन नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed