फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों खलनायक के तौर पर हर डायरेक्टर की डिमांड बने नवाजुद्दीन, 4 कारण

Sun, 26 Nov 2017 08:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Sun, 26 Nov 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
film directors demanding nawazuddin siddiqui for own films because of his negative roll
बॉलीवुड में बड़े खलनायकों से खाली हुई जगह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी धीरे-धीरे भर रहे हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' की चमक के बाद 2013-14 में 'लंचबॉक्स' और 'मिस लवली' जैसी फिल्मों में मिली गंभीर पहचान से वह तेजी से उभरे और अचानक सलमान खान के अपोजिट 'किक' (2015) में खलनायक बनकर, उन्होंने सबको चौंका दिया। इसके बाद नवाज अलग-अलग भूमिकाएं कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें बड़े ऐक्टर्स के विरुद्ध खड़ा किया जा रहा है। 

 
film directors demanding nawazuddin siddiqui for own films because of his negative roll
चाहे 'रमन राघव 2.0' (2016) हो या 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' (2017)। जल्द ही उनकी चार साल पुरानी फिल्म 'मानसून शूटआउट' रिलीज होने वाली है। इसमें भी नवाज भाड़े के हत्यारे हैं। इधर, दो और बड़ी फिल्मों में नवाज के हीरो के विरुद्ध खड़े होने की खबरें सुर्खियों में हैं। निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की 'जीनियस' की शूटिंग चल रही है। जिसमें वह अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च कर रहे हैं। परंतु जब हीरो के सामने उतने ही 'जीनियस' और 'शातिर विलेन' की बात आई, तो अनिल शर्मा को नवाज से बेहतर विकल्प नहीं सूझा। 
film directors demanding nawazuddin siddiqui for own films because of his negative roll
यही स्थिति 'कृष 4' की बताई जा रही है। यहां कृष (ऋतिक रोशन) के सामने क्रूर और चालाक विलन की सख्त जरूरत है जो इस सुपरहीरो के सामने शारीरिक-मानसिक रूप से तगड़ी चुनौतियां पेश करे। खबर है कि निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने नवाज के सामने खलनायक बनने का प्रस्ताव रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
film directors demanding nawazuddin siddiqui for own films because of his negative roll
आज नवाज हर उस स्टार की जरूरत बन गए हैं, जो रुपहले पर्दे पर दिमाग से क्रूर और शातिर खलनायक चाहता है। कहा जा रहा है कि नवाज से 'कृष 4' के लिए हां कह दी है। 'रईस' में शाहरुख खुद खलनायक थे, अतः नवाज को ईमानदार इंस्पेक्टर बनाया गया। 'मुन्ना माइकल' और 'बदलापुर' में भी नवाज हीरो के खिलाफ खड़े थे। 'हरामखोर' में भी उनकी भूमिका ऐसी थी, जिससे लोगों ने नफरत की, क्योंकि यहां एक अध्यापक अपनी ही छात्रा को गलत राह पर चलने के लिए बहकाता है।

- माया दर्पण डेस्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed