{"_id":"5ab7b6df4f1c1bc1758b75d0","slug":"film-masoom-child-actor-master-omkar-kapoor-is-lost-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जुड़वा' में सलमान का रोल करने वाला ये चाइल्ड एक्टर कहां हुआ गुम, ये थी आखिरी फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जुड़वा' में सलमान का रोल करने वाला ये चाइल्ड एक्टर कहां हुआ गुम, ये थी आखिरी फिल्म
Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Omkar Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और चाइल्ड आर्टिस्ट का नाता शुरू से ही रहा है। फिल्म जगत की शुरुआत से चाइल्ड आर्टिस्ट को बहुत तवव्जो दी जा रही हैं। लेकिन अकसर ऐसा देखा गया है कि बड़े होने के बाद आखिर कहां चले जाते हैं यह चाइल्ड आर्टिस्ट। इसी कड़ी में सुपरहिट फिल्म मासूम और हीरो नंबर वन में नजर आने वाला यह चाइल्ड आर्टिस्ट लोगों की नजरों में बड़ा होकर एक बार ही आया और फिर चला गया...
2 of 5
Omkar Kapoor
दरअसल, हम बात कर रहे हैं चाइल्ड एक्टर ओंकार कपूर की। फिल्म 90 के दशक में ओंकार कई फिल्मों में नजर आए। ‘जुड़वा’ में उन्होंने छोटे सलमान का रोल किया तो ‘हीरो नं-1’ में गोविंदा के साथ दिखे। फिर आई फिल्म ‘जुदाई’. इसमें वह अनिल कपूर और श्रीदेवी के बेटे बने थे। ‘मेला’ और ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद ओंकार अचानक से गायब हो गए।
3 of 5
Omkar Kapoor
बता दें कि उन्हें 2015 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा- 2 में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म से लोग उनको जल्दी से पहचान नहीं पाए। बता दें कि वह हमेशा से एक्टिंग करना चाहते थे इसलिए उसी दौरान लगातार ऑडिशन देते रहे। इसी ऑडिशन की बदौलत उन्हें डायरेक्टर लव रंजन का फोन आया और वो ‘प्यार का पंचनामा-2’ के लिए चुन लिए गए। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Omkar Kapoor
इतना ही नहीं फिल्मों से जाने और वापस आने के बीच ओंकार ने अपनी पढ़ाई भी पूरी की। इसके बाद बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर, संजय लीला भंसाली, फराह खान और अहमद खान के साथ काम भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
Omkar Kapoor
खबर है कि सुहैल खान की अगली अनाम फिल्म में ओंकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'माय बिग फैट ग्रीक वेडिंग' की स्टोरी की तर्ज पर बनाई जाएगी। बता दें कि फिल्म में पहले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर बात की जा रही थी लेकिन आखिर में ओंकार को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।