सब्सक्राइब करें

शहीद डीएसपी के परिजनों से मिले बिना शुरू हुई विकास दुबे पर फिल्म, शूटिंग यूपी की जगह मध्य प्रदेश में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Film on Vikas Dubey Bikru Kanpurwala Dysp D C Mishra family has no knowledge Madhya Pradesh subsidy
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के विकास दुबे की कहानी को जल्दी से जल्दी परदे पर उतारने की कोशिश में लगे लोगों ने इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के बाहर करने की भी योजनाएं बना ली हैं। आधी अधूरी जानकारी लेकर और इस घटना में शहीद हुए पुलिस वालों के परिजनों से बात किए बिना फिल्म बनाने के लिए सहारा अब एक ऐसी किताब का लिया गया है, जो अभी तक छप भी नहीं पाई है।

Trending Videos
Film on Vikas Dubey Bikru Kanpurwala Dysp D C Mishra family has no knowledge Madhya Pradesh subsidy
विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : file photo

बिकरू गांव के विकास दुबे की कहानी कहने के लिए एक डिजिटल फिल्म स्थानीय स्तर पर पहले ही बन चुकी है। इसके ट्रेलर को मिली तारीफ ने तमाम दूसरे निर्माता निर्देशकों को भी ये कहानी कहने के लिए लालायित किया है। लेखक मृदुल कपिल ने इस पूरी घटना पर कथित रूप से एक किताब लिखी है, 'मैं कानपुर वाला'। यह किताब अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है लिहाजा इस पर किसी तरह की आपत्तियां भी घटना में शहीद हुए पुलिस वालों के परिजन दर्ज नहीं करा पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film on Vikas Dubey Bikru Kanpurwala Dysp D C Mishra family has no knowledge Madhya Pradesh subsidy
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

बिकरू कांड में शहीद हुए पुलिस उपाधीक्षक डी सी मिश्रा के परिजनों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि किसी भी पुलिस वाले की शहादत की गाथा बताने की बजाय कुछ फिल्मकार विकास दुबे का महिमामंडन करने में लगे हुए हैं और उसकी कहानी दिखाने के लिए वह पुलिसवालों की कहानी कैसे दिखाएंगे, इस बारे में उनसे अब तक किसी शख्स ने चर्चा नहीं की है।

Film on Vikas Dubey Bikru Kanpurwala Dysp D C Mishra family has no knowledge Madhya Pradesh subsidy
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, इस कथित किताब को आधार बनाकर निर्देशक मनीष वात्सल्य ने इस पूरी घटना पर फिल्म बनाने का कानूनी रास्ता निकाला है। किसी भी सत्य घटना पर या किसी जीवित या मृत व्यक्ति की कहानी परदे पर पेश करने से पहले संबंधित लोगों या उसके परिजनों से अनुमति जरूरी है। लेकिन, मनीष वात्सल्य ने अपनी फिल्म 'मैं कानपुर वाला' किताब पर बनाना तय किया है। हालांकि, किताब पर भी फिल्म तभी बन सकती है जब उस पर किसी तरह का विवाद न हो और वह लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रही हो।

विज्ञापन
Film on Vikas Dubey Bikru Kanpurwala Dysp D C Mishra family has no knowledge Madhya Pradesh subsidy
मनीष वात्सल्य - फोटो : file photo

फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर केतकी पंडित बताती हैं कि फिल्म का मकसद विकास दुबे के कारनामों को दिखाना है। ‘हनक’ नाम की इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में 27 नवंबर से शुरू होने जा रही है। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े लोगों के मुताबिक ऐसा मध्य प्रदेश सरकार से फिल्म शूटिंग के लिए मिलने वाले दो करोड़ रुपये के अनुदान की योजना को देखते हुए किया जा रहा है।

पढ़ें: वो हीरोइन जिसे मां ने ही प्रॉस्टिट्यूशन में ढकेला, एडल्ट फिल्में कर कमाई शोहरत और बनीं साउथ की 'शकीला'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed