फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरे हाल में है अक्षय को पहला ब्रेक दिलाने वाला प्रोड्यूसर, इलाज के लिए मांगे पैसे

Thu, 20 Oct 2016 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
film producer ravi srivastava needs hep

फिल्म ‌इंडस्ट्री में अक्षय कुमार को ब्रेक दिलाने वाले प्रोड्यूसर इन दिनों भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। आज अक्षय एक साल में चार फिल्में करते हैं और काफी बिजी भी रहते हैं। लेकिन उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने वाले प्रोड्यूसर की हालात इतनी खराब है कि वो अब अक्षय से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

film producer ravi srivastava needs hep
akshay kumar

रवि श्रीवास्तव नाम के निर्माता और पब्लिसिटी डिजाइनर मुंबई के ‌एक किराए के मकान में रहते हैं। एक समय था जब काम के लिए अक्षय और कई प्रोड्यूसर उनके ऑफिस के चक्कर लगाते थे। रवि ने अक्षय को उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' दिलाने में उनकी मदद की थी। 

अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे

film producer ravi srivastava needs hep

इतना ही नहीं बाद में रवि ने अपनी एक फिल्म के लिए भी अक्षय को साइन किया था। ‌इन दिनों रवि की तबीयत काफी खराब है। उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। लेकिन अपने इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। इस बारे में रवि ने बताया कि वो चार कदम भी उठकर चल नहीं पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे

film producer ravi srivastava needs hep

उन्होंने करीब पांच अस्पतालों के डॉक्टरों से अपना इलाज करवाया लेकिन ठीक नहीं हो पाए। उनकी दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट करनी होंगी। रवि अपने घर में अकेले रहते हैं। शादी के 10 साल बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई थी और बेटी की शादी कर चुके हैं। एक शख्स उनकी देखभाल में लगा रहता है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे

film producer ravi srivastava needs hep

रवि का ऑफिस जूहू इलाके में था। यहां फिल्मों के पोस्टर डिजाइन का काम होता था। वहां प्रोड्यूसर्स केशु रामसे, गुलशन कुमार, के सी बोकाड़िया, धीरज कुमार सब रवि से काम कराने आते थे। इनसे मिलने के लिए अक्षय कुमार, अजय देवगन, राहुल रॉय, रोनित रॉय वहां आकर बैठा करते थे। अक्षय हमेशा रवि से काम दिलाने को कहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed