ग्लैमर से भरी मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही काली होती है। चमक-धमक वाली इस दुनिया में ऐसे कई राज दफन है, जिन्हें बाहर आने का शायद ही कभी मौका मिला हो। हालांकि बीते कई वर्षों में इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो फिल्मी दुनिया के काले सच को दर्शाती हैं। अब इस कड़ी में एक वेब सीरीज भी आने वाली है, जिसका नाम है 'शोटाइम'। इस सीरीज में बॉलीवुड की दुनिया के कई काले रहस्यों को दिखाया जाएगा। चलिए जानते हैं, उन सभी फिल्मों के बारे में, जिन्हें देख आप इंडस्ट्री के पीछे की छिपी सच्चाई को जान सकते हैं।
Films: 'हीरोइन'-'द डर्टी पिक्चर' जैसी कई फिल्मों में दिखा सिनेमा का काला सच, अब 'शोटाइम' उठाएगी राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोटाइम
सबसे पहले बात करते हैं आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' के बारे में। इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और मौनी रॉय की वेब सीरीज शोटाइम' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में भी बॉलीवुड के काले सच को दिखाया जाएगा। सुमित रॉय और मिहिर देसाई द्वारा निर्मित और मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित 'शोटाइम' कैमरे के पीछे छिपी अनदेखी दुनिया को उजागर करेगी। इस सीरीज में दर्शकों को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के साथ-साथ सत्ता और ताकत हासिल करने के संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी। सीरीज आठ मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
हीरोइन
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म ‘हीरोइन’ एक सफल अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना माही अरोड़ा के किरदार में नजर आईं, जो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सफलता के शिखर तक पहुंचने के बाद अपने कुछ फैसलों की वजह से नीचे आ गिरती हैं। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, संजय सूरी, दिव्या दत्ता, मुग्धा गोडसे और शाहाना गोस्वामी भी नजर आए।
फैशन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म ‘फैशन’ देश में फैशन उद्योग के अंधेरे पक्ष को उजागर करती है। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर की लड़की पर आधारित है, जो सुपर मॉडल बनने की ख्वाहिश रखती है, लेकिन जैसे-जैसे वह करियर में आगे बढ़ती है तो ड्रग्स, शराब और स्टारडम के अहंकार में सब कुछ खो देती हैं। इस फिल्म में प्रियंका और कंगना के अलावा मुग्धा गोडसे, अर्जुन बाजवा, समीर सोनी, अरबाज खान और रोहित रॉय भी नजर आए। फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है।
लक बाय चांस
फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता है। फिल्म में जय सिंह की भूमिका में नजर आए फरहान अपनी इच्छा के मुताबिक इंडस्ट्री में नाम तो कमा लेते हैं, लेकिन इसके लिए उसे अपने दोस्तों और अपने प्यार को खोकर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म अभिनेताओं और निर्देशकों-निर्माताओं के उलझे रिश्तों को भी दिखाती है।