फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Poster: तैयार हो जाइए इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है 'टाइगर जिंदा है'

Mon, 18 Dec 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Mon, 18 Dec 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
film tiger zinda hai new poster release
tiger zinda hai - फोटो : yrf
सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की धमाकेदार एंट्री हो इसके लिए फिल्म के निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे वह फिल्म की एडवांस बुकिंग हो या प्रमोशन। इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का एक और पोस्टर जारी किया है। 


पढ़ें: परिवार सहित एयरपोर्ट पहुंचे एक्टर संग बदसलूकी, 3 कर्मचारी गिरफ्तार
film tiger zinda hai new poster release
Tiger Zinda Hai

पोस्टर में सलमान खान और कटरीना कैफ दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों बेखौफ दुश्मनों पर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का पोस्टर निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। 



 

film tiger zinda hai new poster release
Tiger Zinda Hai

फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन करती हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 30-35 करोड़ की ओपनिंग देने वाली है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। हालांकि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल (387 करोड़) है। ऐसे में सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
film tiger zinda hai new poster release
tiger zinda hai

'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट गाने 'स्वैग से स्वागत' का नया वर्जन रिलीज किया गया है। गाने को अरबी भाषा में पेश किया गया है जो अपने ओरिजनल वर्जन की तरह ही काफी मजेदार है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।

विज्ञापन
film tiger zinda hai new poster release
tiger zinda hai

हालांकि, गाने की सिग्नेचर लाइन 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' हिन्दी में ही रखा गया है। गाने का अनुवाद मोहम्मद जाद मलक ने किया है। इससे पहले फिल्म 'एक था टाइगर' के 'माशाअल्लाह' गाने को अरबी ट्विस्ट दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed