फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gehana Vasisth: साजिद खान को मिला फिल्ममेकर गहना वशिष्ठ का साथ, बोलीं- ‘पहला पत्थर वो मारे जो पापी न हो’

Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Oct 2022 11:10 PM IST
सार

इंजीनियर से मॉडल और मॉडल से फिल्ममेकर बनीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने फिल्म निर्देशक साजिद खान को कलर्स चैनल के कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में शामिल किए जाने को गलत नहीं माना है। 

विज्ञापन
filmmaker Gehana Vasisth supports Sajid Khan for being in bigg boss 16 says everyone should get another chance
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंजीनियर से मॉडल और मॉडल से फिल्ममेकर बनीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने फिल्म निर्देशक साजिद खान को कलर्स चैनल के कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में शामिल किए जाने को गलत नहीं माना है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को गलती के बाद सुधरने का मौका मिलना चाहिए और अगर मौका मिलने के बाद भी वह नहीं सुधरे तो अलग बात है। लेकिन किसी से जाने अनजाने में हुई गलती की सजा उसे जीवन भर नहीं दी जा सकती। गहना के मुताबिक साजिद के स्वभाव में लोगों को चौंकाने की प्रवृत्ति शामिल रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह हर लड़की के साथ ही हमबिस्तर होना चाहते हैं।

filmmaker Gehana Vasisth supports Sajid Khan for being in bigg boss 16 says everyone should get another chance
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की मेजबानी में होने वाले कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में निर्देशक साजिद खान की एंट्री को लेकर मुंबई फिल्म जगत के कुछ कलाकारों ने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। सोना महापात्रा, मंदाना करीमी, सोन्या कपूर आदि ने चैनल के इस कदम को गलत बताते हुए इसे एक गलत परंपरा की शुरुआत बताया और मांग की कि इसके लिए चैनल को तुरंत उचित कदम उठाने चाहिए।

Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे रहे हैं एक-दूसरे के क्लासमेट्स, जानें फिल्मी पर्दे पर कैसे रहा इनका सफर

filmmaker Gehana Vasisth supports Sajid Khan for being in bigg boss 16 says everyone should get another chance
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीटू अभियान के दौरान कई अभिनेत्रियों के निशाने पर रहे निर्देशक साजिद खान के समर्थन में सलमान खान के आवाज उठाने के बाद गहना वशिष्ठ दूसरी ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने कलर्स चैनल के इस कदम को सही ठहराया है। गहना के मुताबिक साजिद की आदत सब कुछ खुले आम करने की रही है और अक्सर जो वह कर रहे होते हैं, उसका मकसद वह नहीं होता जो दूसरों को समझ आता है। वह बस लोगों को चौंकाने का शौक रखते हैं, ऊटपटांग बोलते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह अपने से मिलने आई हर औरत के साथ हमबिस्तर ही होना चाहते हैं।

Amitabh Bachchan: सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ के छोटे भाई बनते थे चार साल बड़े शशि कपूर, दिलचस्प है इनका याराना

विज्ञापन
विज्ञापन
filmmaker Gehana Vasisth supports Sajid Khan for being in bigg boss 16 says everyone should get another chance
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गहना वशिष्ठ कहती हैं, ‘साजिद खान ने जीवन में गलतियां की हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हम सब गलतियां करते हैं। सबकी अलमारियों में कोई न कोई राज छिपे हैं। लेकिन, वह एक काबिल निर्देशक हैं और एक मौका तो उन्हें भी दिया ही जाना चाहिए। मैं तो सोना महापात्रा, मंदाना करीमी और सोन्या कपूर से बस यही कहना चाहूंगी कि साजिद को पहला पत्थर वो मारे जिसने खुद कभी कोई पाप न किया हो।’

Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

विज्ञापन
filmmaker Gehana Vasisth supports Sajid Khan for being in bigg boss 16 says everyone should get another chance
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी बोल्ड फिल्मों और तस्वीरों के जरिये डिजिटल दुनिया में ट्रेंड करते रहने वाली गहना वशिष्ठ का अपना खुद का ऐप इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप के जरिये वह न सिर्फ अपने प्रशंसकों से सीधे बातें करती हैं बल्कि इसके जरिये वह अपनी मर्चेंडाइज का भी कारोबार शुरू कर चुकी हैं।

Bollywood Gossips: जब राजेश खन्ना की इस हरकत से परेशान हो गए थे महमूद, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed