बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा पिछले कुछ समय से मंगेतर सनी कपूर संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शनिवार को गुनीत मोंगा के मुंबई स्थित घर पर मेहंदी का फंक्शन रखा गया था। जिसमें अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और शेफ विकास खन्ना समेत कई लोग शामिल हुए। गुनीत ने मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनमें वह हाथों में मेहंदी लगाए जमकर डांस भी करती नजर आ रही हैं।
Guneet Monga Wedding: निर्माता गुनीत मोंगा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। फंक्शन के लिए गुनीत और सनी डार्क ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आए। गुनीत ने पिंक दुपट्टे के साथ लॉन्ग ग्रीन फ्लेयर्ड सूट के साथ हैवी इयररिंग्स और नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया था, वहीं सनी कपूर भी मैचिंग ग्रीन कुर्ते में खूब सजे। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखी जा सकती है। निर्माता गुनीत मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए हंसी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।
Nawazuddin Siddiqui: एक्टर्स को लेकर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-पैसे के लिए साल में करते हैं 4-5 फिल्में
मेहंदी लगाए जबरदस्त डांस करती दिखीं गुनीत मोंगा
गुनीत ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सभी जमकर डांस भी करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में सान्या मल्होत्रा गुनीत के साथ डांस करते हुए पोज कर रही हैं तो वहीं एक में विकास खन्ना भी मुस्कुराते हुए साथ में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए गुनीत ने लिखा- " पिछली रात के बारे में, शगन और मेहंदी"।
12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे गुनीत और सनी
गुनीत और सनी की शादी पंजाबी स्टाइल में हो रही है, एक तस्वीर में दोनों को शगुन की रस्म पूरी करते देखा जा सकता है। जहां सभी परिवार वाले मौजूद हैं। बता दें कि कपल 12 दिसंबर यानी कल शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों का ने इसी साल अप्रैल महीने में सगाई की थी।
Dayashankar Shetty: स्पोर्ट्स चैंपियन हैं 'सीआईडी' के 'दया', ऐसे मिला दरवाजे तोड़ने वाले इंस्पेक्टर का किरदार