बॉलीवुड में अक्सर ही फिल्मी हस्तियों को एक दूसरे की बर्थडे पार्टी में शामिल होते देखा जाता है। वे एक दूसरे की कंपनी को भी खूब एंजॉय करते हैं। हाल ही में निर्माता और लेखक अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को एकसाथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं।
Amritpal Singh Birthday Bash: बर्थडे पार्टी में नव्या के साथ स्पॉट हुए सिद्धांत, इन सितारों ने भी की शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में निर्माता अमृतपाल सिंह ने अपना बर्थडे मुंबई में मनाया, जिसमें उन्होंने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की, जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे फिल्मी सितारे भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर होने के कुछ घंटों बाद ही हुई टीना दत्ता की वापसी, जमकर लगाई शालीन की क्लास
अमृतपाल के जन्मदिन पर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को स्पॉट किया गया। वरुण अक्सर अपनी पत्नी नताशा के साथ बर्थडे पार्टियों में शरीक होते हैं और फैंस भी दोनों को साथ देख बेहद खुश होते हैं। वरुण ने इस पार्टी में ब्लैक जैकेट पहना वहीं उनकी पत्नी नताशा ने रेड कलर के वन पीस में कैजुअल लुक लिया था। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
यह भी पढ़ें- Kimi Katkar: 'टार्जन गर्ल' बन बोल्ड सीन देकर किमी ने मचा दी थी
इसके अलावा, बॉलीवुड के एवर ग्रीन कपल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी नजर आए। इन्होंने हाल ही में अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई और अब अमृतपाल के जन्मदिन की पार्टी में साथ नजर आए। दोनों को कार में स्पॉट किया गया। इसके अलावा शनाया कपूर, नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी को भी पार्टी में देखा गया।
जहां कई सेलेब्रिटीज ने अपनी कारों में बैठे मीडिया को पोज दिया, वहीं शाहरुख ने शटरबग्स को छोड़कर काले पर्दे वाली कार में बैठकर बर्थडे पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बेटे आर्यन खान भी शाहरुख के साथ नजर आए। वहीं कैजुअल कपड़ों में कियारा और सिद्धार्थ को भी एक ही कार में अमृतपाल के जन्मदिन की पार्टी से निकलते हुए देखा गया। दोनों ने कार में बैठे ही मीडिया को पोज दिया।