{"_id":"5d0723088ebc3e06571ed4da","slug":"filmmaker-maniratnam-admitted-in-hospital-for-cardiac-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती नहीं हैं मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम, रूटीन जांच के बाद काम पर लौटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल में भर्ती नहीं हैं मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम, रूटीन जांच के बाद काम पर लौटे
Mon, 17 Jun 2019 06:27 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
maniratnam
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह से ही खबर थी कि मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दिल संबंधी बीमारी के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन आपको बता दें मणिरत्नम बिल्कुल ठीक हैं। निखिल नाम के यूजर ने साफ किया कि मणिरत्नम सर अस्पताल में सिर्फ जांच के लिए गए थे। अब वो काम पर लौट चुके हैं।
maniratnam
- फोटो : social media
हालांकि मणिरत्नम दिल की समस्या से जूझते रहे हैं। साल 2004 में उन्हें पहली बार हार्ट अटैक आया था । इससे पहले ‘द साइट मीडिया’ के सीईओ लोकेश ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि डायरेक्टर मणिरत्नम दिल संबंधी बीमारियों की वजह से ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।
Director #ManiRatnam admitted to Greams Road Apollo hospital due to cardiac problems. pic.twitter.com/YnnIH6PHpI
— Lokesh (@LokeshJey) June 16, 2019
maniratnam
- फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'युवा' की शूटिंग के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था । पिछले साल भी दिल संबंधी बीमारियों के चलते वो अस्पताल में भर्ती थे । फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। मणिरत्नम ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में भी बहुत काम किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan
- फोटो : social media
बॉलीवुड में उन्होंने 'बॉम्बे', 'दिल से', 'युवा', 'गुरु', 'ओके कनमनी' और 'रावण' जैसी दमदार फिल्में दी हैं। इस समय वह ऐतिहासिक तमिल नॉवल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ पर फिल्म बना रहे हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह पिछले काफी समय से इसपर काम कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है ।
विज्ञापन
anushka shetty
- फोटो : social media
फिल्म में अनुष्का शेट्टी और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदारों में दिख सकती हैं । इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा । खबरों की मानें तो ये फिल्म एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' जितनी बड़ी होगी ।