कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। आपको बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
Filmy Wrap: अर्जुन कपूर फिर कोरोना संक्रमित और अतरंगी रे के खिलाफ मुहिम, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ मुसीबतों में घिरती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियन्स से फिल्म को काफी सकारात्मक रिस्पांस मिला रहा है। लेकिन अब दूसरी तरफ ट्विटर पर फिल्म को बाहिष्कार करने की मांग उठ रही है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आते रहते हैं। वह कई बार धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय पेश कर चुके हैं और अब उन्होंने मुसलमानों पर एक बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है। नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि जो लोग मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं वो देश में गृहयुद्ध का आह्वान कर रहे हैं। ये बात उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कही है। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह से लेटेस्ट इंटरव्यू में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद के बारे में पूछा गया, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के कई वकील ने सीजीआई को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में वकीलों ने नफरत भरे भाषणों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी।
बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स में से एक करण जौहर को न्यू कमर्स एक्टर्स की बढ़ती फीस से बहुत परेशानी है। अभिनेताओं द्वारा लगातार फीस बढ़ाए जाने की बात पर अब एक इंटरव्यू में करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर ने बिना किसी का नाम लिए कलाकारों पर निशाना साधा और कहा कि मैं क्यों एक एक्टर को 15 करोड़ और एक एडिटर को 55 लाख रुपये दूं?' हालांकि कई यूजर्स इसे कार्तिक आर्यन से भी जोड़कर देख रहे हैं।
विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट का हाल ही में अनाउंसमेंट किया गया था। जिसे लेकर प्रशंसक खासा उत्साहित हैं। ये फिल्म अगले साल 22 अगस्त को रिलीज होनी है लेकिन इस फिल्म की झलक जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। करण जौहर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की नए साल से पहले 31 दिसंबर 2021 को फिल्म 'लाइगर' की पहली झलक रिलीज की जाएगी। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की झलक की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, समय आ गया है लाइगर को सबके सामने लाने का। अपने नए साल की शुरुआत एक धमाकेदार और कुछ पंचेस के साथ।
Liger First Glimpse: इस दिन देखने मिलेगी Liger की पहली झलक, करण जौहर ने दी जानकारी