ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्तूबर, मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस बीच आर्यन की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में NCB ने तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। बुधवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन समेत बाकी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी। आर्यन के पास से कुछ भी बरामद नहीं किया गया है लेकिन उसके दोस्त के पास से ड्रग्स मिले हैं। ऐसे में एनसीबी को शक है कि आर्यन ड्रग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। आर्यन की चैट से एनसीबी को काफी कुछ जानकारी मिली है।
Filmy Wrap: आर्यन खान की न्यायिक हिरासत बढ़ी और अनन्या पांडे को एनसीबी ने पूछताछ के लिए फिर बुलाया, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ होनी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने आज यानी गुरुवार को छापा मारा। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई।
Ananya pandey: पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंची अनन्या, WhatsApp चैट में आया था नाम
आर्यन खान ड्रग मामले में आज (21 अक्तूबर) शाहरुख खान के घर मन्नत में एनसीबी की टीम पहुंची। एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो उसे एनसीबी को सौंप दें। एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनके मुताबिक, जांच से जुड़ा हुआ कुछ पेपर वर्क रह गया है, जिसे वह पूरा कर रहे हैं।
Aryan khan Drug case: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पहुंची एनसीबी की टीम, नोटिस में लिखी ये बात
ड्रग्स क्रूज शिप मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) मुंबई के आर्थर रोड जेल मिलने पहुंचे। कई दिनों से जेल में बंद बेटे से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बेटे से मिलकर शाहरुख खान ने 15 मिनट तक बात की, जेल से बाहर आते हुए किंग खान ने मीडिया से बात करने से परहेज किया। बुधवार को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी। आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं। अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
Aryan Khan Drug Case: पहली बार जेल में बेटे से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, मीडिया से बात करने से किया परहेज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को गुरुवार को अपने खिलाफ दायर मानहानि केस में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने कंगना की मजिस्ट्रेट बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। अभिनेत्री ने बीते दिनों अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने केस स्थानांतरण याचिका दायर की थी। दायर याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि उनका इस मामले में सुनवाई कर रही अदालत से विश्वास उठ गया है। क्योंकि जब वह जमानती अपराध के मामले में पेश नहीं हो पाईं थी तो उन्हें वारंट जारी कर धमकाया गया था’।
मानहानि केस: कंगना रणौत की केस स्थानांतरित करने वाली याचिका खारिज, जावेद अख्तर ने दायर कराया था मामला