Filmy Wrap: ओटीटी पर इस दिन आएगी ‘बच्चन पांडे’ और 'जर्सी' की रिलीज डेट बदली, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए हफ्ते की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर के साथ हुई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam death) का देर रात निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया के लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। शिव कुमार के निधन की वजहों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Shiv Kumar Subramaniam Dies: मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, बेटे की मौत के दो महीने बाद ही दुनिया को कहा अलविदा
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी (Jersey Release Postpone) की रिलीज डेट एक बार फ़िर से टल गई है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करते हुए मेकर्स ने बयान जारी किया है। फिल्म निर्माता अमन गिल ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि ये फिल्म आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।"
Jersey Release Date: 'केजीएफ 2' और 'बीस्ट' के बीच फंसे शाहिद कपूर ने छोड़ा मुकाबला, अब इस दिन रिलीज होगी साउथ की रीमेक फिल्म 'जर्सी'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। हालांकि दोनों के परिवार की ओर अब तक इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी के कपड़े वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जो रणबीर कपूर के घर बाहर का है। वीडियो में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपड़े रणबीर और आलिया के हैं।
Ranbir Kapoor Alia Wedding: शादी के वेन्यू तक पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के कपड़े, देखें वीडियो
एक्टर ईशान खट्टर जल्द ही फिल्म पिप्पा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोमवार को उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिप्पा युद्ध पर आधारित एक फिल्म है जिसमें 45वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के एक अनुभवी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी को दिखाया जाएगा। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि साल 1971 में कैसे युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर अपने भाइयों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।
Pippa: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखी दिल छू लेने वाली बात